Food & Drinks

नए साल पर बनाना है कुछ खास तो जरूर बनाये रस मलाई केक

नया साल आने वाला है और नए साल के आने में कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में सभी लोग केक बनाने की विधि सर्च करने लगे हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं रस मलाई केक बनाने की विधि। यह बहुत आसान है और टेस्टी भी। आइए बताते हैं।

सामग्री:- 
200 ग्राम मैदा
100 ग्राम चीनी
100 ग्राम दूध पाउडर
आवश्यकतानुसार वनीला एसेन्स
1 छोटी चम्मच बेकिंग पाउडर
1/2 छोटी चम्मच बेकिंग सोडा
1 छोटी चम्मच नींबूरस
30 ग्राम तेल या घी
150 ग्राम या आवस्यकता अनुसार पानी या दूध
100 ग्राम विहिप क्रीम
150 ग्राम रस मलाई
15 पिस्ता
कुछ गुलाब के पत्ते

विधि- सबसे पहले सभी सूखे समान को मिलाकर अछे से छान लें फिर इसमें एसेन्स तेल और पानी मिलाकर घोल तैयार कर ले। अब इसके बाद आप ओ टी जी को 180 डिग्री पे 10 मिनट गरम होने दे और केक टीन को तेल लगाकर अछे से ग्रेस कर ले। इसके बाद केक के मिक्सचर को टीन में डालकर 1 से 2 बार टैब कर ले और 40 मिनट तक बैक करे 40 मिनट बाद अगर आपको लगे केक कच है तो थोड़ा और पका ले और फिर ठंडा होने रख दे। अब इसके बाद जब केक अच्छे से ठंडा हो जाये तब उसे 3 से 4 भागो में काट ले और क्रीम को अछे से विहिप कर ले जब तक कि गाढा न हो जाये और रस मलाई को निकाल ले। अब इसके बाद केक के हर लेयर पर अछे से रस मलाई का रस फैला ले और कुछ रस मलाई तोड़कर डाले फिर विप्प क्रीम लगाए फिर दूसरी लेयर लगाए उस पर भी ऐसा ही करे। अंत में पूरे केक को अच्छे से क्रीम से कवर कर दे और अपनी पसंद के आकार का डिज़ाइन बना ले। इसके बाद पिस्ता को बारीक काट कर लगाए और गुलाब की पत्तियों को फैला ले। लीजिये तैयार है आपका रस मलाई केक।

Related Articles

Back to top button
Event Services