Tour & Travel

गर्मी में घूमने के लिए खोज रहे हैं जगह तो ये जगहें है सबसे बेस्ट

गर्मी का मौसम आ चुका है और इस मौसम में लोगों के घूमने के प्लान बनते हैं। ऐसे में अगर आप भी घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। अगर आप भी घूमने जाना चाहते हैं तो आप इन जगहों पर जा सकते हैं जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

मनाली: भारत के मोस्ट फेवरेट टूरिस्ट प्लेसिस में से एक मनाली में पूरे साल हल्की-हल्की ठंड महसूस की जा सकती है। आप सभी को बता दें कि यहां का मौसम और पहाड़ों की खूबसूरती यात्रियों का मन मोह लेती है। ऐसे में गर्मी के मौसम में आप इस जगह पर टूर का प्लान बना सकते हैं।

लद्दाख: लद्दाख को भूला नहीं जा सकता है। हिमालय के बीच बसे लद्दाख में आपको मौसम तो ठंडा मिलेगा, साथ ही यहां कई ऐसे बेहतरीन नजारे हैं, जो आपको बहुत पसंद आएंगे। कहा जाता है गर्मी में इस जगह की ट्रिप करना बेस्ट रहता है।

सोनमर्ग: इस जगह पर सर्दियों में ठंड इतनी बढ़ जाती है कि यहां बर्फ की चादर तक जम जाती है। लेकिन गर्मियों में यहां मौसम सामान्य रहता है और इस दौरान घूमने के लिए ये जगह सबसे बेहतरीन है।

लाचुन गांव: सिक्किम में स्थित लाचुन गांव ठंडे मौसम के अलावा अपनी खूबसूरत नजारों के लिए भी बहुत मशहूर है। जी दरअसल यह एक बेहतरीन टूरिस्ट स्पॉट है और यहां आप फैमिली के साथ यादगार पलों को बिता सकते हैं।

सेला पास: इस बर्फीले क्षेत्र को घूमने के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है। कहा जाता हैं कि इस जगह पर पूरे साल बर्फ की एक पतनी चादर बनी रहती है। जी हाँ और अगर आपकी शादी हाल ही में हुई है, तो आप इसे अपनी हनीमून डेस्टिनेशन बनाने में देर ना करें।

किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601

अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें।

आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं.

हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
Event Services