Entertainment

खतरों के खिलाड़ी सीज़न 11 :दिव्यांका त्रिपाठी का आया बड़ा बयान, ‘पता था नहीं जीतूंगी ट्रॉफी’

खतरों के खिलाड़ी सीज़न 11 शुरुआत से लेकर अंत खबरों में छाया रहा। खासतौर पर शो की एक कंटेस्टेंट्स ने अपनी बहादुरी से सबको हैरान कर दिया। ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ भले ही टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने जीता हो, लेकिन शो के दौरान और बाद में भी टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी की जमकर तारीफ हुई। शो में दिव्यांका कोई भी टास्क इतनी हिम्मत के साथ कर जाती थीं कि कभी-कभी तो रोहित शेट्टी भी हैरान रह जाते थे। इस वजह से दिव्यांका को मगर रानी का टैग भी मिला था।

हर टास्क में बेस्ट परफॉर्म करने वाली दिव्यांका को शो का विनर माना जा रहा था, लेकिन जब लास्ट में अर्जुन ने शो जीता तो लोग काफी मायूस हो गए और इसे अनफेयर और फिक्स्ड फैसला बताया। लोगों का कहना था कि अर्जुन कलर्स का चेहरा हैं इसलिए उन्हें जिताया गया, जब्कि दिव्यांका ज्यादा डिजर्व करती थीं। इन आरोपों पर अर्जुन पहले ही जवाब दे चुके हैं वहीं अब दिव्यांका ने भी चुप्पी तोड़ी है। दिव्यांका ने कहा कि उन्हें पहले से ही ऐसी फीलिंग थी कि वो ये शो नहीं जीतेंगी।

ईटाइम्स से बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, ‘जब मैंने शो में एंट्री ली थी तब ये भी नहीं सोचा था कि मैं फिनाले तक पहुंच जाऊंगी। मैंने न सिर्फ ख़ुद को चौंकाया है, बल्कि सभी ये देखकर हैरान हुए। बहुत से लोगों ने सोचा कि मैं शो के लिए फिट नहीं हूं, लेकिन जब उन्होंने मुझे स्टंट करते हुए देखा तो वो हैरान रह गए। लेकिन मुझे शुरुआत से ही ये फीलिंग थी कि मैं शो नहीं जीतूंगी। लेकिन इस शो के जरिए जिस तरह का प्यार और इज्ज़त मुझे मिली वो बेशकीमती है

अर्जुन ने दिया था ये बयान…

बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए अर्जुन ने कहा था, ‘ये शो उस पर निर्भर नहीं है कि लोग किसे पसंद करते हैं और चैनल किसे पसंद करता है। शो उस पर निर्भर करता है कि कौन स्टंट जल्दी करता है और कौन ज्यादा फिट है। फिनाले का स्टंट मैंने जल्द किया। किसी और दिन दिव्यांका ने स्टंट जल्द किए थे, लेकिन उस दिन (फिनाले) मैं अच्छा था। चैनल वो स्टंट नहीं कर रहा था। वो बहुत मुश्किल स्टंट था, और दिव्यांका नेट पर कुछ देर के लिए फंस भी गई थीं। जिसने वो हमें स्टंट करते हुए देखा वो वो जानता था कि मैंन जल्दी किया था’।

Related Articles

Back to top button
Event Services