Tour & Travel

कर रहे हैं गर्मियों  में घूमने की प्लानिंग तो ये जगहें हैं सबसे बेस्ट

 ऐसे में अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी जगहों के बारे में जहाँ जाकर आपका मार्च का महीना सबसे यादगार महीना बन जाएगा। आइए जानते हैं उन जगहों के बारे में। 

अंडमान निकोबार द्वीप- रोमांटिक मौसम, नीला-नीला पानी, लहराते नारियल के पेड़, समुद्र की मछलियों के करतब आपको अंडमान निकोबार द्वीप समूह में मिल सकते हैं। यह सभी इस जगह को बेहद खुबसुरत बनाते हैं और इसी वजह से यह भारत में घुमने के लिए एक खुबसुरत जगहों में से एक हैं।
 
ऋषिकेश, उत्तराखंड- मार्च में आप ऋषिकेश जा सकते हैं। यह भारत में मार्च में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह है क्योंकि यहां दुनिया भर से कई पर्यटक अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में भाग लेने के आते हैं। यहाँ एडवेंचर प्रेमियों को सबसे अधिक मजा आता है और यहां आप रिवर राफ्टिंग से लेकर, बंजी जंपिंग और भी कई रोमांचक एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं।
 
रामेश्वरम्, तमिलनाडु- 
रामेश्वरम् तमिलनाडु के रामनाथपुर जिले में स्थित हिन्दूओं का एक पवित्र तीर्थ स्थान है। जी दरअसल यह हिन्दूओं के चारों धामों में से एक धाम है तथा यहाँ स्थापित रामेश्वरम् शिवलिंग द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से माना जाता है। ऐसे में अगर आप सोच रहे हो रामेश्वरम् केवल धार्मिक महत्व का ही तीर्थ है तो ये आपकी मात्र कल्पना है। ऐसा इसलिए क्योंकि रामेश्वरम् प्राकृतिक सौंदर्य की दृष्टिकोण से भी दर्शनीय है।

वायनाड, केरल- आप मार्च के महीने में केरल भी जा सकते हैं। केरल एक बेहतरीन जगह है और यहाँ मार्च में जाने का आनंद ही अलग है।शान्ति और संतुष्टि की खोज के लिए एक आदर्श स्थान है और यहाँ एडक्कल गुफाएं, मीनमुट्ठी जलप्रपात, पुकूट झील आदि हैं जो आपको आनंदित करेंगी। 

उमियम लेक, मेघालय- मार्च में आप खूबसूरत घाटियों, झीलों के मध्य एक झील है, उमियम झील के पास जा सकते हैं जो भारत की मंत्रमुग्ध झीलों में से एक है। यही स्थानीय निवासियों और पर्यटकों के बीच आकर्षक बनता जा रहा है। आपको बता दें कि उमियम झील के साथ साथ चारों ओर घिरे घने जंगलों, खुबसुरत वादियों से परिपूर्ण मेघालय पृथ्वी पर किसी जन्नत से कम नहीं है।

किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601

अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें।

आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं.

हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
Event Services