Life Style

करवा चौथ पर परफेक्ट लुक के लिए बनाएं ये पांच सरल हेयर स्टाइल, जानिए…..

करवा चौथ पर महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं और पूरे ताम-झाम के साथ तैयार होती है। यह व्रत स्त्रियों के लिए बहुत मायने रखता है। अपने पति की सुरक्षा और लंबी उम्र के लिए यह व्रत रखती है। हालांकि इस दौरान महिलाओं को व्रत जरूर रहता है। लेकिन अन्‍य सदस्‍यों के लिए भोजन जरूर बनाना होता है। इस दौरान शाम को भोजन के बाद तैयार होना रहता है लेकिन समय की कमी के कारण पार्लर नहीं जा पाते हैं। ऐसे में घर पर ही कुछ हेयर स्टाइल बना सकते हैं। ताकि आपको ये मलाल नहीं रहे कि आप बिना पार्लर के घर पर तैयार नहीं हो सकती है। तो आइए जानते हैं कौन सी है 5 सबसे सरल हेयर स्टाइल जो आपको परफेक्ट लुक भी देगी और जल्दी से बन जाएगी।

1.आयरन कर्ल – अगर आप सरल हेयर स्टाइल के साथ परफेक्ट हेयर स्टाइल चाहते हैं तो आयरन कर्ल आपके लिए बेहतर ऑप्शन है। सबसे पहले अपने बालों को अच्छे से जमा लें। इसके बाद मशीन को गर्म करें और बालों को बाहर की साइड रोल करें। और रोल करके उन्हें छोड़ दें। दोनों साइड फ्रंट में ऐसा ही करें। अगर आपके पास स्प्रे है तो ऐसा ही करें। इससेआपके लंबे वक्त तक एक जैसे रहेंगे।

2.मैसी बन गजरे के साथ – जी हां, करवा चौथ या पारंपरिक त्योहार पर गजरा अच्छा लगता है। आप जल्‍दी से पफ बनाकर मैसी बन बना सकती है। इसके बाद उसपर गजरा भी लगा सकती है या दूसरी हेयर एसेसरीज भी लगा सकती है। जिससे आपका बैक लुक परफेक्‍ट दिखेगा।

3.फिशटेल साइड ब्रेड – यह हेयर स्टाइल बहुत प्यारी और कॉमन है। लेकिन इसके लिए आपको फिश टेल आना जरूरी है। अगर नहीं आती है तो आप उल्टी चोटी गूथ लीजिए और छोटे- छोटे बीट्स लगा सकते हैं। साथ ही आप सागर चोटी भी बना सकते हैं। और उसपर भी बीट्स लगा सकते हैं। यह बनाना आपके लिए आसान भी रहेगा और अलग लुक देगा।

4. फ्रेंच बन – यह बन बनाने के लिए आपको सिर्फ एक साइड क्लिप की जरूरत है। सबसे पहले आगे से अपने बालों को अच्छे से जमा लें। इसके बाद सभी बालों को पीछे लें और जुड़ा बना लें। लेकिन आपको यह नहीं बल्कि लंबा बनाना है। जिस तरह गोल जुड़ा बनाते हैं और उसे अंदर करने की कोशिश करते हैं उसी इसे भी करना है। बालों को लंबा रखें और अंदर की साइड दबाते जाए। जिससे वह टाइट होता जाएगा। इसके बाद क्लिप लगा दें।

5. हाफ क्राउन हेयर स्टाइल – दोनों साइड आगे से थोड़े से बाल निकालकर पीछे के बाल बांध दें। इसके बाद दोनों साइड चोटी को गूंथ लें। और फिर उन्हें पीछे ले जाकर पिन से अटैचकर दें। दोनों को जोड़ने के बाद आप छोटा बक्कल भी लगा सकती है। जिससे लुक अच्छा हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button
Event Services