GovernmentUttar Pradesh

मोटे अनाजों को खरीदनें के लिए विश्व बाजार तैयार – केशव प्रसाद

लखनऊ, भारत की प्राचीन कृषि अति उन्नत थी। आज हम पुनः  मोटे अनाजों की तरफ गतिमान है, कारण है कि मोटे अनाजों को खाने से डाक्टर के पास दवा के लिए नहीं जाना पडे़गा। शुगर से मुक्ति मिलेगी, हदय रोगों से सुरक्षा होगी, बीपी सामान्य रहेगा और सबसे सुन्दर बाल जल संचयन होगा। क्योंकि मोटे अनाजों के उत्पादन में जल कम लगता है। आने वाले समय अपने गुणों और उपयोगिता से मोटे अनाजों की मांग बढ़ेगी, जिससे उत्पादन बढे़गा। आने वाले समय में मोटे अनाजों को खरीदने के लिए विश्व बाजार तैयार है। उक्त बातें मोटे अनाजों पर आधारित एक संगोष्ठी में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कही। गोष्ठी का आयोजन भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा एवं लोक भारती के संयुक्त तत्वाधान में किया गया था। मोटे अनाजों पर आधारित गोष्ठी को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने मोटे अनाजों के बहुआयामी उपयोग पर प्रकाश डाला। खन्ना जी ने कहा कि मोटे अनाजों में समस्त प्रकार के पोषक तत्व पाये जाते है। अतः उनका उपयोग हम सब के जीवन के लिए अति उपयोगी है। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मोटे अनाजों का उत्पादन कैसे बढे़ इस विषय पर प्रकाश डालते हुए किसानों का आवाहन किया कि अधिक से अधिक मोटे अनाजों का उत्पादन प्रारम्भ करें।
संगोष्ठी में स्वागत भाषण एवं विषय पर प्रस्तुतीकरण करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि प्राचीन भारतीय चिन्तन, परम्परा एवं व्यवस्था से ही सम्पूर्ण मानवता का कल्याण हो सकता है। मोटे अनाज के कारण किसान कम लागत पर अधिक लाभ कमाएंगे। विपरित परिस्थितियों में भी उपज में कोई अंतर नहीं पडे़गा तथा इसका सेवन करने से मनुष्य निरोग रहेगा।
उद्योग, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि मोटे अनाजों का व्यापक प्रसार होना चाहिए। मोटे अनाजों से उत्पाद तैयार हो और उनको बाजार उपलब्ध हो। मोटे अनाजों का व्यापक प्रयोग भारत को पुनः विश्वगुरू के शिखर तक ले जाएगा। खाद एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत अनाजों के मामले में आत्मनिर्भर है। तभी हमने कोरोना के संक्रमण काल में माननीय मोदी जी के नेतृत्व ने सभी को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया था। हरिद्वार से पधारे प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक आशीष भैया जी ने जन समुदाय को ओम को उच्चारण कराकर योग एवं स्वास्थ की जानकारी उपलब्ध कराई। आशीष जी ने कहा कि हमें अपनी यात्रा में मोटे अनाज के उत्पाद जैसे-सतुआ आदि रखना चाहिए। जिससे हमें बाहर भी स्वास्थवर्धक भोजन मिल सकें। गोष्ठी को पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि मोटे अनाजों को हमें अपने दैनिक जीवन का अंग बनाना होगा। तभी हम स्वस्थ रह सकते हैं। गोष्ठी को प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा बंधु उपेन्द्र सिंह, विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान, सहकारी बैंक के सभापति दिनेश तिवारी, एपीडा के प्रबंध निर्देशक डा0 सीबी सिंह, श्याम बिहारी गुप्ता अभय सिंह, यूपी सीएलडीएफ के चेयरमैन वीरेन्द्र तिवारी प्रदेश मंत्री रामनिवास यादव, विधायक प्रवक्ता नंद आदि ने भी संबोधित किया। जिसका संचालन अवध क्षेत्र के महामंत्री हरीश कुमार श्रीवास्तव ने किया।
भाजपा किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी अतुल सिंह ने बताया कि गोष्ठी से पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा भूपेन्द्र चौधरी, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान, खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा, पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा बृजबहादुर जी, प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत, लोक भारती के संगठन मंत्री बृजेन्द्र पॉल एवं, महानगर अध्यक्ष भाजपा मुकेश शर्मा, विधायक नीरज बोरा, कार्यक्रम के संयोजक राम बाबू द्विवेदी एवं सहसंयोजक रामानंद कटियार ने संयुक्त रूप से मां गोमती का पूजन एवं दीपप्रज्वलन के द्वारा शुभारम्भ हुआ। दीपप्रज्वलन के पश्चात अतिथियों का स्वागत प्रदेश महामंत्री रामबाबू द्विवेदी, घनश्याम पटेल, श्याम बिहारी गुप्ता, रामानंद कटियार, श्रीकृष्ण चौधरी, रामनिवास यादव, हरीश श्रीवास्तव ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह प्रदान करके किया।

कार्यक्रम की रूपरेखा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी प्रकाश पॉल प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह आयोजन सम्पूर्ण प्रदेश में संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री रामबाबू द्विवेदी ने किया जबकि धन्यवाद व्यापन प्रदेश महामंत्री धनश्याम पटेल ने किया।
मीडिया प्रभारी अतुल सिंह ने बताया कार्यक्रम के उपरान्त आयोजित मोटे अनाजों के सहभोज में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह व मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा भूपेन्द्र चौधरी, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान, खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा, पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री भाजपा प्रियंका रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर जी पूर्व विधायक बृजेश सिंह, विधायक विनय गोड़, बृजनंदन सिंह, कप्तान सिंह, शिवशंकर सिंह, लोक भारती के संगठन मंत्री बृजेन्द्र पॉल, तेजा गुर्जर बालमुकुन्द शुक्ला, काशी प्रसाद तिवारी, प्रमोद सिंह, अतुल मिश्रा सहित हजारों की संख्या में आमंत्रित अतिथि विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी चिकित्सक, होटल व्यवसायी एवं शिक्षाविद उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
Event Services