Social

महिला किसानों को जैविक खेती के प्रति किया जागरूक:घर पर ही सब्जियां उगाने के साथ मिट्‌टी के उपचार की दी जानकारी

बीएचयू की ओर से वाराणसी के सेवापुरी गांव में घर पर जैव उर्वरक उत्पादन और जैविक सब्जी उत्पादन के उपयोग के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। प्रोजेक्ट टीम के गोवर्धन कुमार चौहान, अर्पण मुखर्जी और दीपक कुमार ने जैव उर्वरकों के उपयोग के बारे में बताया।

साथ ही शोध टीम ने 60 महिला किसानों को पालक, धनिया, लौकी, नानुवा और चौराही किस्मों के सर्वोत्तम गुणवत्ता वाले बीज और 60 मिलीलीटर जैव उर्वरक का तरल कल्चर वितरित किया है। साथ ही जैव उर्वरक के महत्व और महिला किसानों के लिए बीज, अंकुर और मिट्टी के उपचार के बारे में बताया। साथ ही उनकी टीम ने बायोफर्टिलाइजर को घर पर तैयार करने और इसके प्रयोग के बारे में प्रशिक्षण दिया।

इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य लोगों की प्रतिरोधक क्षमता और ताकत बढ़ाने के लिए गरीब किसानों को उनके भोजन में दैनिक उपयोग के लिए रासायनिक और कीटनाशक मुक्त पत्तेदार सब्जियां उपलब्ध कराना है।

बैठक में सुमन देवी, शांति देवी, अनीता देवी, संजू देवी, पूनम देवी, सुंदरी देवी, उर्मिला देवी, सीमा देवी, उर्मिला देवी, मालती देवी, परमिला देवी, गुड्डी, आरती देवी, मंजू देवी, रंपति देवी और अनीता देवी आदि मौजूद रहीं।

Related Articles

Back to top button
Event Services