State NewsUttar Pradesh

फीनिक्स यूनाइटेड बरेली के एंड ऑफ सीजन सेल लकी ड्रा के विजेताओं की घोषणा

बरेली। फीनिक्स यूनाइटेड बरेली द्वारा आयोजित एंड ऑफ सीजन सेल (EOSS) अभियान के तहत लकी ड्रा के विजेताओं की घोषणा कर दी गई। यह अभियान 12 जून से 19 जुलाई तक चला, जिसमें ग्राहकों ने विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स पर खरीदारी का लाभ उठाया।

अभियान के दौरान ₹10,999 या उससे अधिक की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को सुनिश्चित उपहार दिए गए। साथ ही करीब ₹10 लाख मूल्य के आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए, जिनमें टोयोटा ग्लैंजा कार, 32 इंच एलईडी टीवी, ब्रांडेड स्पीकर्स और अन्य गिफ्ट शामिल थे।

रविवार को आयोजित लकी ड्रा में नवनीत कौर ने टोयोटा ग्लैंजा कार, प्रिया ने एलजी एलईडी टीवी, रॉबिन ने एलजी स्पीकर्स, वर्षा गोस्वामी ने मोहन लाल एंड संस का ₹5,000 का गिफ्ट वाउचर तथा हैदर अली ने सफारी का ₹5,000 का गिफ्ट वाउचर जीता। इसके अलावा नीलम, उदिल, प्रशांत, उमेश और प्रेम को क्लब महिंद्रा की ओर से विशेष उपहारों के लिए चयनित किया गया। विजेताओं को उनके पुरस्कार जल्द ही प्रदान किए जाएंगे।

फीनिक्स मिल्स के रिटेल डायरेक्टर (नॉर्थ) संजीव सरीन ने कहा कि एंड ऑफ सीजन सेल कंपनी के प्रमुख वार्षिक अभियानों में से एक है। इसका उद्देश्य ग्राहकों को बेहतरीन खरीदारी अनुभव, आकर्षक ऑफर्स और शानदार पुरस्कारों का लाभ उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि विजेताओं की घोषणा हो चुकी है और जल्द ही उन्हें उनके पुरस्कार सौंपे जाएंगे।

फीनिक्स यूनाइटेड बरेली वर्षों से शहर के प्रमुख शॉपिंग डेस्टिनेशन के रूप में अपनी पहचान बनाए हुए है। मॉल ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता की सेवाएं, प्रमुख ब्रांड्स और बेहतर खरीदारी अनुभव उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Advertisement……

Related Articles

Back to top button