Sports

ओलिंपिक की ओपनिंग सेरेमनी आप कब और कहां लाइव देख सकते हैं

पांच साल के इंतजार के बाद ओलिंपिक खेलों की वापसी हो रही है। ओलिंपिक खेल मूल रूप से 2020 में होने वाले थे, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इस मेगा इवेंट को एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया था। पुनर्निर्धारित टोक्यो ओलिंपिक 23 जुलाई को नवनिर्मित नेशनल स्टेडियम से शुरू होगा, जबकि समापन समारोह 8 अगस्त को होगा। इससे पहले जान लीजिए कि ओलिंपिक की ओपनिंग सेरेमनी आप कब और कहां लाइव देख सकते हैं।

2021 में आयोजित होने के बावजूद इस आयोजन को अभी भी टोक्यो 2020 कहा जाएगा। टोक्यो ओलिंपिक में 33 खेलों में 206 देशों के लगभग 11,000 एथलीट भाग लेंगे। भारतीय दल भी इस बार देश का सबसे बड़ा दल होगा, क्योंकि कई खेलों में भाग लेने के लिए 119 एथलीट टोक्यो में हैं, जिन्होंने अलग-अलग खेलों में क्वालीफाई किया है। अगर आप भी अपने चहेते एथलीट को लेकर उत्साहित हैं और इन खेलों के उद्घाटन समारोह को आपको लाइव देखना है तो ये खबर आपके लिए हैं, क्योंकि स्टेडियम में फैंस के जाने पर पाबंदी है। ऐसे में एकमात्र विकल्प लाइव देखने का ही बचता है। यहां टोक्यो ओलिंपिक 2020 के उद्घाटन समारोह के लिए सभी विवरण दिए गए हैं: –

टोक्यो ओलिंपिक 2020 का उद्घाटन समारोह कहां होगा?

टोक्यो ओलिंपिक 2020 का उद्घाटन समारोह टोक्यो के नेशनल स्टेडियम में होगा।

टोक्यो ओलिंपिक 2020 का उद्घाटन समारोह किस समय शुरू होगा?

टोक्यो ओलंपिक का उद्घाटन समारोह स्थानीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा, लेकिन भारतीय समय के अनुसार शाम 4:30 बजे 23 जुलाई को शुरू होगा।

टोक्यो ओलिंपिक 2020 के उद्घाटन समारोह का लाइव कवरेज कहां और कैसे देखा जा सकता है?

टोक्यो ओलिंपिक 2020 के उद्घाटन समारोह का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

टोक्यो 2020 के उद्घाटन समारोह को ऑनलाइन और मोबाइल पर LIVE कैसे देखें?

टोक्यो ओलिंपिक 2020 का उद्घाटन समारोह SonyLiv एप पर LIVE देखा जा सकता है, जबकि सोनी लिव की वेबसाइट पर भी आप इसे ऑनलाइन देख सकते हैं। 

Related Articles

Back to top button
Event Services