Religious

4 अप्रैल साप्ताहिक राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope: मंगलवार के बाद छात्रों के करियर में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। इस वीक व्यवसाय में आय प्राप्ति के नए स्रोत भी बनेंगे। तुला व मकर राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। इस सप्ताह स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। जॉब में सफल रहेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope: इस वीक किसी विशेष निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति बन सकती है। सफेद व पीला रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ते रहें। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। गाय को गुड़ खिलाएं। जॉब में किसी नए प्रस्ताव को स्वीकार करना फायदेमन्द है। 

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope: इस सप्ताह व्यवसाय में नवीन कार्य की योजना पूर्ण रूप लेगी। परिवार संग धार्मिक यात्रा हो सकती है। सफेद व नीला रंग शुभ है। रुके हुए धन के आगमन के संकेत हैं।प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope: इस वीक व्यवसाय सम्बन्धित कार्यों में सफल रहेंगे। गृह निर्माण में व्यस्त रहेंगे। राजनीतिज्ञों को सफलता की प्राप्ति होगी।जॉब में सफल रहेंगे। शिव उपासना करते रहें। सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें तथा अन्न दान करें।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope: इस सप्ताह जॉब में विशेष प्रगति है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग लाभान्वित हो सकते हैं। नारंगी रंग शुभ है। इस सप्ताह कर्क या मीन राशि के मित्र की सहायता से रुके कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope: इस सप्ताह बुध व चन्द्रमा मंगलवार के बाद आर्थिक प्रगति देंगे। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनका आशीर्वाद लें। छात्रों के शिक्षा में विकास होगा। इस सप्ताह गुरुवार के बाद सुखद धार्मिक यात्रा होगी। संतान प्रगति करेंगे। हरा रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope: इस सप्ताह व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। शुक्र व शनि गोचर जॉब व व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे। हनुमान जी की पूजा करते रहें। जॉब में मित्रों का सहयोग विशेष लाभ करेगा।धन का व्यय गृह निर्माण सम्बन्धित कार्यों में होगा। सफेद रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope: इस सप्ताह आईटी व मैनेजमेंट करियर में सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह वाहन खरीद सकते हैं। लाल रंग शुभ है। आर्थिक सुख में अनुकूलता के लिए कनकधारास्तोत्र का नियमित पाठ करें। मंगलवार को गुड़ व मसूर का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope: इस वीक जॉब को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। बिजनेस में रुके धन आगमन से खुश रहेंगे। गुरु व चन्द्र गोचर से मंगलवार से शुक्रवार तक विशेष लाभ है। नारंगी रंग शुभ है। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। गाय को पालक खिलाएं। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope: इस सप्ताह के प्रथम चार दिन चन्द्रमा,शुक्र व शनि व्यवसाय में कोई नया कार्य प्रारम्भ करवा सकते हैं। जॉब करने वाले अपने कार्यों को पूरे तन्मयता व समर्पण से करने का प्रयास करेंगे। सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमानबाहुक का पाठ करते रहें।

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope: राशि स्वामी शनि व चन्द्र गोचर आईटी, मीडिया व मैनेजमेंट जॉब में सफलता देगा। जॉब सम्बन्धी रुका कार्य प्रारंभ होगा। हनुमान जी की नियमित पूजा करें। हरा रंग शुभ है। हनुमानबाहुक के पाठ से स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। आर्थिक  प्रगति के संकेत हैं। शनिवार को तिल का दान करें।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope: इस सप्ताह जॉब में प्रगति से प्रसन्ता होगी। पारिवारिक विवादों से बचना होगा। व्यवसाय में लाभान्वित होंगे।शिक्षा में सफलता है। संतान की प्रगति प्रसन्नता दे सकती है। पीला रंग रंग शुभ है। प्रतिदिन अन्न दान करें।

किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601

अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें।

आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं.

हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
Event Services