Religious

साप्ताहिक राशिफल 28 मार्च

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope: इस सप्ताह राजनीतिज्ञों के कॅरियर में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कई रुके कार्य बनेंगे। कन्या व तुला राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। बुधवार के बाद व्यवसाय में सफल रहेंगे। लाल रंग शुभ है। मंगलवार व शनिवार को हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें।प्रतिदिन अन्न दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope: इस सप्ताह जॉब में बुधवार के बाद कोई बड़ी सफलता मिलने की सम्भावना है। इस वीक गुरुवार के बाद सुदूर धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। सफेद व नीला रंग शुभ है।श्री सूक्त पढ़ते रहें। छात्रों के कॅरियर में भी प्रगति की सम्भावना है।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope: मंगलवार का बाद का समय जॉब में उन्नति के लिए बहुत ही श्रेयष्कर है। बहुत दिनों से लंबित धार्मिक अनुष्ठान की योजनाएं इस सप्ताह अपना पूर्ण रूप लेंगी। धार्मिक यात्रा हो सकती है।नीला व हरा रंग शुभ है। शनिवार को किसी सरकारी कार्य के पूर्ण होने के संकेत हैं। प्रतिदिन सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 09 बार पाठ करें।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope: इस वीक आईटी व मीडिया से जुड़े लोग सफल रहेंगे। जॉब में किसी नवीन उत्तरदायित्व को लेकर प्रयासरत रहेंगे। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। छात्र शिक्षा में प्रगति मार्ग पर रहेंगे। नित्य भगवान शिव की उपासना करते रहें। पीला रंग शुभ है। शनिवार को तिल का दान करें।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope: इस सप्ताह सूर्य व मंगल राजनीति के कॅरियर में विशेष प्रगति दे सकता है। सूर्य व बुध गोचर बैंकिंग,प्रशासन व मीडिया से जुड़े लोगों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। इस सप्ताह दुर्गासप्तशती का प्रातःकाल पाठ बहुत ही पुण्यदायी है।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope: इस सप्ताह व्यवसाय में आपकी स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनका आशीर्वाद लें। किसी प्रिय रिश्तेदार का आगमन होगा। शनिवार को धार्मिक यात्रा होगी। छात्र प्रगति करेंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope: इस सप्ताह मंगलवार के बाद जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे। चन्द्र व शुक्र गोचर गुरुवार के बाद लाभ प्रदान करेंगे। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। व्यवसाय में कन्या व मकर राशि के मित्रों का सहयोग लाभ करेगा। धन का व्यय होगा। हरा व सफेद रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope: इस वीक जॉब में थोड़े संघर्ष के बाद सफलता की प्राप्ति होगी। बिजनेस में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ नियमित करें। चने की दाल का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope: इस सप्ताह जॉब में प्रगति है। आर्थिक स्थिति अब कुछ बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। संतान के विवाह को लेकर प्रस्ताव आ सकता है। व्यवसाय में प्रगति से खुश रहेंगे। राजनीति में कर्क व मीन राशि से लाभ है।पीला व सफेद रंग शुभ है।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope: शनि व चन्द्रमा जॉब व व्यवसाय में उन्नति प्रदान करेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। बुधवार व शनिवार को उड़द व तिल का दान करें। जॉब में प्रोमोशन सम्बन्धी किसी विशेष उद्देश्य की पूर्ति होगी।

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope: गुरुवार के बाद व्यवसाय में आशातीत सफलता मिलेगी। इस सप्ताह जॉब में कोई नवीन कार्य प्रारंभ हो सकता है। भगवान विष्णु जी की नियमित पूजा करें। नीला व हरा रंग शुभ है। गुरुवार के बाद चन्द्रमा गोचर से प्रत्येक कार्यों में लाभ मिलेगा। गाय को पालक खिलाएं।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope: इस सप्ताह जॉब के प्रति लापरवाही से बचना होगा। छात्र लाभान्वित होंगे।व्यवसाय में रुके कार्य में प्रगति हो सकती है। पीला व नारंगी रंग शुभ है। गुरुवार को सवा किलो चने की दाल का दान करें। स्वास्थ्य बेहतर रहना चाहिए।

Related Articles

Back to top button
Event Services