Uttar Pradesh

मोदी सरकार के नौ साल में हुआ अभूतपूर्व बदलाव, गोरखपुर में बोले उत्तराखंड के पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नौ साल पूरी तरह से सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। मोदी ने देश के शोषित, वंचित और गरीब समाज के नागरिकों को मुख्यधारा से जोड़ा है। आज दुनिया के बड़े-बड़े अर्थशास्त्री, विश्लेषक, विचारक सभी एक स्वर में कह रहे हैं कि 21वीं सदी भारत की सदी है। रावत ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के नौ साल के नौ प्रमुख आधार सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, नवाचार, दृढ़ इच्छाशक्ति, भ्रष्टाचार और आतंकवाद पर जीरो टोलरेंस, नीतिगत पहल साहसिक निर्णय तथा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास रहे हैं। विकास की यह अभूतपूर्व यात्रा मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण संभव हुई है।

उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी ही हैं, जिन्होंने यह सुनिश्चित किया कि अब राजनीति सेवा की होनी चाहिए, परफारमेंस की होनी चाहिए, नीतिगत बदलावों की होनी चाहिए, रीफार्म और ट्रांसफार्म की होनी चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री का पदभार संभालने के बाद से भारत प्रथम के संकल्प को पूरा किया है। इसी क्रम में उन्होंने केंद्र सरकार के विकासवादी कार्यों को गिनाया। बांसगांव सांसद कमलेश पासवान ने भी संबोधित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, क्षेत्रीय मंत्री जनार्दन तिवारी आदि रहे।

सीएम योगी से मिले उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

सांगठनिक कार्य के लिए गोरखपुर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सीएम योगी ने उनसे दोनों राज्यों के अंतरसंबंधों व वर्तमान में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे महासंपर्क महाभियान पर चर्चा की। रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर पहुंचने पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने सबसे पहले गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ वर्ष के सफल कार्यकाल के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे महासंपर्क महाभियान में रावत को बांसगांव समेत पांच लोकसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी मिली है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनसे महाभियान के कार्यक्रमों पर बातचीत की।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में भाजपा की केंद्र सरकार ने बीते नौ वर्ष में हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास किया है। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की योजनाओं के नए कीर्तिमान स्थापित हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री रविवार को सर्किट हाउस के एनेक्सी भवन में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नौ साल पूरी तरह से सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। मोदी ने देश के शोषित, वंचित और गरीब समाज के नागरिकों को मुख्यधारा से जोड़ा है। आज दुनिया के बड़े-बड़े अर्थशास्त्री, विश्लेषक, विचारक सभी एक स्वर में कह रहे हैं कि 21वीं सदी भारत की सदी है। रावत ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के नौ साल के नौ प्रमुख आधार सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, नवाचार, दृढ़ इच्छाशक्ति, भ्रष्टाचार और आतंकवाद पर जीरो टोलरेंस, नीतिगत पहल साहसिक निर्णय तथा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास रहे हैं। विकास की यह अभूतपूर्व यात्रा मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण संभव हुई है।

उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी ही हैं, जिन्होंने यह सुनिश्चित किया कि अब राजनीति सेवा की होनी चाहिए, परफारमेंस की होनी चाहिए, नीतिगत बदलावों की होनी चाहिए, रीफार्म और ट्रांसफार्म की होनी चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री का पदभार संभालने के बाद से भारत प्रथम के संकल्प को पूरा किया है। इसी क्रम में उन्होंने केंद्र सरकार के विकासवादी कार्यों को गिनाया। बांसगांव सांसद कमलेश पासवान ने भी संबोधित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, क्षेत्रीय मंत्री जनार्दन तिवारी आदि रहे।

सीएम योगी से मिले उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

सांगठनिक कार्य के लिए गोरखपुर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सीएम योगी ने उनसे दोनों राज्यों के अंतरसंबंधों व वर्तमान में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे महासंपर्क महाभियान पर चर्चा की। रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर पहुंचने पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने सबसे पहले गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ वर्ष के सफल कार्यकाल के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे महासंपर्क महाभियान में रावत को बांसगांव समेत पांच लोकसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी मिली है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनसे महाभियान के कार्यक्रमों पर बातचीत की।

Related Articles

Back to top button
Event Services