State NewsUttar Pradesh

दिल्ली काउंसलर सम्मेलन में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी बरेली की दो महिला काउंसलर

बरेली। दिल्ली में आयोजित होने वाले दो दिवसीय पीएमसीसी (PMCC) प्रशिक्षण शिविर में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की ओर से बरेली की दो महिला काउंसलर सहभागिता करेंगी। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय ने अपने कैंप कार्यालय से काउंसलर पूजा दुबे एवं तृप्ति शुक्ला को शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पुष्पा पांडेय ने बताया कि दोनों काउंसलर स्थानीय सामाजिक संस्था “तेरे मेरे सपने” से जुड़ी हुई हैं और दिल्ली में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी।

उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य काउंसलरों की क्षमता का विकास करना तथा प्रशिक्षित प्रतिभागियों का ऐसा सशक्त समूह तैयार करना है, जो अपने-अपने जिलों एवं संस्थाओं में अन्य लोगों को प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान कर सकें। यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण, मानसिक स्वास्थ्य परामर्श एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर आयोग सदस्य ने दोनों प्रतिभागियों को प्रशिक्षण शिविर से अधिकतम लाभ प्राप्त कर समाज हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

Advertisement….

Related Articles

Back to top button