फीनिक्स यूनाइटेड बरेली में शुरू हुआ ‘अनकवर द सीक्रेट्स ऑफ इजिप्ट’ समर फेस्टिवल

बरेली, 2 जून। फीनिक्स यूनाइटेड बरेली में बच्चों और परिवारों के लिए विशेष समर फेस्टिवल ‘अनकवर द सीक्रेट्स ऑफ इजिप्ट’ का शुभारंभ हो गया है। 1 जून से 21 जून 2026 तक चलने वाले इस फेस्टिवल में बच्चों को प्राचीन मिस्र (इजिप्ट) की रहस्यमयी संस्कृति और इतिहास से रूबरू कराने के लिए विभिन्न रचनात्मक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
फेस्टिवल के दौरान बच्चों के लिए इजिप्ट थीम पर आधारित कई डीआईवाई (Do It Yourself) गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इनमें इजिप्शियन नेक पीसेज, हेडगियर्स, ग्लोइंग जार्स, इजिप्शियन कैट ममी पेन स्टैंड्स, पेपर स्क्रॉल आर्ट, 3-डी पिरामिड क्राफ्ट, डेजर्ट इन जार, इजिप्शियन कैनवास आर्ट, सेक्रेड इजिप्शियन की-चेन, टी-शर्ट पेंटिंग और इजिप्शियन ट्रेजर चेस्ट जैसी गतिविधियां प्रमुख हैं। इनका उद्देश्य बच्चों की रचनात्मकता, कल्पनाशक्ति और सीखने की क्षमता को बढ़ावा देना है।

फेस्टिवल को आकर्षक इजिप्शियन थीम से सजाया गया है, जहां बच्चे मनोरंजन के साथ नई जानकारियां भी प्राप्त कर सकेंगे। आयोजन में शामिल होने वाले विजिटर्स के लिए आकर्षक गिफ्ट्स और विशेष वाउचर्स की भी व्यवस्था की गई है।इस अवसर पर फीनिक्स मिल्स के रीटेल डायरेक्टर (नॉर्थ) संजीव सरीन ने कहा कि फीनिक्स यूनाइटेड हमेशा ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता है जो मनोरंजन के साथ-साथ सीखने का अवसर भी प्रदान करें। उन्होंने कहा कि यह फेस्टिवल बच्चों को रोमांच, रचनात्मकता और रहस्यों की दुनिया से परिचित कराएगा तथा उनकी कल्पनाशक्ति को विकसित करने में सहायक होगा।
उन्होंने बताया कि फेस्टिवल के दौरान टाइमजोन, स्नैपीफाई और हॉप्पिन कैंडी टॉय जैसे ब्रांड्स द्वारा विशेष ऑफर्स भी उपलब्ध कराए जाएंगे। फीनिक्स यूनाइटेड बरेली का यह समर फेस्टिवल इस बार शहर के बच्चों और परिवारों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है।
Advertisement….





