Religious

आज का राशिफल, 26 मार्च

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज जॉब संबंधित कोई रुका कार्य पूर्ण हो सकता है। मंगल व चन्द्र गोचर आपकी मनोकामनाएं पूर्ण करेंगे। लाल रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: शुक्र व चन्द्र गोचर आईटी व मैनेजमेंट फील्ड के लोगों को प्रगति देगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से बचें। सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: बैंकिंग व मीडिया के लोग अपने करियर में सफल रहेंगे। हेल्थ से तनाव संभावित है। मकर राशि के मित्र से लाभ होगा।हरा रंग शुभ है। यात्रा की सम्भावना रहेगी।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: राजनीति में अपने करियर में उन्नति से प्रसन्न रहेंगे। चन्द्र व गुरु गोचर का सहयोग छात्रों को सफलता देगा। धार्मिक यात्रा की योजना फलीभूत होगी। लाल रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: व्यवसाय में आशातीत विकास को लेकर खुश रहेंगे। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। पीला रंग शुभ है। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे। बुध व चन्द्रमा बैंकिंग व मीडिया जॉब में लाभ प्रदान करेंगे। बिजनेसमैन सफल रहेंगे। आसमानी रंग शुभ है।गाय को गुड़ खिलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज व्यवसाय में तनाव की स्थिति बन सकती है लेकिन शुक्र व चन्द्रमा गोचर की अनुकूलता के कारण नए बिजनेस डील की संभावना भी रहेगी। नीला रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: जॉब को लेकर थोड़ा तनाव होगा। व्यवसाय में शुभ लाभ संभावित है। पीला रंग शुभ है। मसूर का दान करें। प्रत्येक कार्यों में सफलता के लिए सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: जॉब में पद परिवर्तन के मार्ग बन सकते हैं। धार्मिक यात्रा होने के संकेत हैं। पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ लाभदायक है।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: संतान पक्ष को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शुक्र व चन्द्र व्यवसाय में अचानक बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं। हरा रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: व्यवसाय को विस्तार देंगे। जॉब में सफल रहेंगे। धार्मिक यात्रा का सुख मिल सकता है। नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: छात्र करियर में सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। हनुमानबाहुक  का पाठ करें।

Related Articles

Back to top button
Event Services