Religious

आज का राशिफल 22 अप्रैल 2021

मेष- आज बुध, शुक्र व सूर्य इसी राशि में हैं। चन्द्रमा अनुकूल हैं। गृह निर्माण सम्बन्धित कोई रुका कार्य पूर्ण हो सकता है। शुक्र व चन्द्रमा आपकी व्यावसायिक योजनाएं सफल करेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है।

वृष- गुरु व चन्द्र गोचर जॉब में प्रगति देगा। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें।नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

मिथुन- बिजनेस में कार्यों की अधिकता से तनाव संभावित है। मकर व कुम्भ राशि के मित्रों से लाभ होगा। हरा रंग शुभ है। रुके धन प्राप्ति की सम्भावना रहेगी।

कर्क- बैंकिंग व मीडिया जॉब के लोग अपने कॅरियर में उन्नति से प्रसन्न रहेंगे। मंगल व चन्द्रमा आत्मबल देगा। धार्मिक अनुष्ठान की योजना फलीभूत होगी। पीला रंग शुभ है।

सिंह- जॉब में सफलता को लेकर खुश रहेंगे। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन सकती है। नारंगी रंग शुभ है। छात्रों को सफलता मिलेगी।

कन्या- व्यवसाय सम्बन्धी कोई रुका पूर्ण होगा। बुध व चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे। छात्र सफल रहेंगे।हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

तुला- आज व्यवसाय में सफलता की स्थिति बन सकती है। व्यवसाय में नए बिजनेस डील की संभावना रहेगी। नीला व हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

वृश्चिक- आईटी व मीडिया जॉब के लोग अपने कॅरियर में सफल रहेंगे। व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव होगा। नारंगी रंग शुभ है। चावल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

धनु- जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। शिक्षा में प्रगति के मार्ग बन सकते हैं। नेत्र विकार से कष्ट होने के संकेत हैं। पीला व लाल रंग शुभ है।

मकर- जॉब में स्थान या दायित्व परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि व चन्द्र व्यवसाय में बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं। सुंदरकांड का पाठ करें। नीला रंग शुभ है।

कुम्भ- मित्रों की सहायता से व्यवसाय को विस्तार देंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। स्वास्थ्य लाभ मिल सकता है। सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।

मीन- जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद है। गुरु व चन्द्रमा जॉब में सफलता प्रदान करेंगे।लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

Related Articles

Back to top button
Event Services