Religious

आज का राशिफल 19 फरवरी

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज जॉब सम्बंधित रुके कार्यों को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। बिजनेस में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। सफेद व पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। व्यवसाय में धन का आगमन हो सकता है। व्यवसाय में नए कार्य की तरफ अग्रसर होंगे। नीला रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: बुध व चन्द्र गोचर यात्रा से लाभ देंगे। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व नीला रंग शुभ है। 

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: आज चन्द्रमा व गुरु गोचर छात्रों को करियर में लाभान्वित करेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। लाल रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: आईटी व मीडिया से जुड़े लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। 

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: सुखद यात्रा से प्रसन्नता होगी। शनि व चन्द्रमा का गोचर व्यवसाय में लाभ दे सकता है। आसमानी रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय में उन्नति देंगे। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। बजरंगबाण का पाठ करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पीला व सफेद रंग शुभ है। 

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज जॉब में मेष व वृश्चिक राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ है। लाल व नारंगी रंग शुभ है। मसूर का दान करें

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज का दिन जॉब में प्रोग्रेस का है। बिजनेस में नए कार्यों से सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद रंग शुभ है। कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: शनि व गुरु का सहयोग इस राशि को मिल रहा है। बुध भी इसी में है। धन आगमन के संकेत हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज का दिन जॉब में प्रोग्रेस का है। आज बिजनेस में कुछ परेशानी के बाद ही सफलता मिलेगी। श्री सूक्त का पाठ करें। नीला व हरा रंग शुभ है। 

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: मंगल व चन्द्रमा का गोचर इस समय जॉब के लिए अनुकूल है। आज हेल्थ में प्रॉब्लम आ सकती है। पीला रंग शुभ है।

Related Articles

Back to top button
Event Services