Religious

आज का राशिफल 10 मार्च

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज मंगल व चन्द्रमा व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करवा सकते हैं। जॉब से संबंधित कोई निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति रहेगी। छात्र सफल रहेंगे। सफेद रंग शुभ है। 

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज रिश्तों में भावुकता से बचना होगा। व्यवसाय में कुछ नए कार्य की योजना बनेगी। सफेद रंग शुभ है। शिक्षा में गुरु व चन्द्र गोचर से लाभ मिलेगा। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज छात्र करियर को नई दिशा देंगे। व्यवसायिक यात्रा सफल हो सकती है। नीला रंग शुभ है। विवादों से बचें। गेंहू का दान करें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: व्यवसाय में तनाव हो सकता है। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। आज ऑफिस से संबंधित कार्यों में व्यस्त रहेंगे। पीला रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: आईटी व मीडिया जगत में करियर में उन्नति से खुश रहेंगे। बिजनेस में कई रुके कार्य पूर्ण होंगे। नारंगी रंग शुभ है। यात्रा में वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। गाय को केला खिलाएं।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय में रुके कार्यों को पूर्ण करने का है। जॉब में रुके धन के आगमन से खुश रहेंगे। माता के आशीर्वाद से लाभ प्राप्त होगा। हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: जॉब में कन्या या मकर राशि के उच्चाधिकारियों से सफलता की प्राप्ति होगी। छात्रों के करियर में उत्कर्ष है। नीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ आज के लिए लाभप्रद है। मसूर का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज आईटी व बैंकिंग जॉब में उत्कर्ष है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। लाल रंग शुभ है। चावल का दान करें। धन आगमन संभव है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज राजनीतिज्ञों को सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब में प्रोमोशन के सुअवसर का आगमन हो सकता है। आज हेल्थ के प्रति लापरवाही से बचें। लाल रंग शुभ है।  

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: शनि व चन्द्रमा जॉब में अपने कार्यों को नई सकारात्मक दिशा देंगे। शनि राजनीति में सफलता देंगे। नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: बिजनेस में प्रगति से सुख मिलेगा। जॉब में उन्नति है। हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। नेत्र विकार से कष्ट मिल सकता है। मसूर का दान करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज व्यवसाय में किसी रुके धन की प्राप्ति कर सकते हैं। छात्र करियर को नई दिशा देंगे। लाल रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

Related Articles

Back to top button
Event Services