Religious

आज का राशिफल 7 जून 2021 जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज सूर्योदय के समय भरणी नक्षत्र व मेष राशि है। शनि मकर राशि में वक्री हैं। सूर्य वृष में है। गुरु कुम्भ में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व मीन राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में कर्क व मीन के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे

सिंह व कुंभ राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

मेष- आज चन्द्रमा इसी राशि में है। चन्द्रमा व मंगल व्यवसाय में उन्नति देगा। लाल व सफेद रंग शुभ है। शनि के द्रव्यों तिल इत्यादि का दान करें। बजरंगबाण का पाठ करें।

वृष- चन्द्रमा व राशि स्वामी शुक्र का गोचर व्यवसाय में आपकी कार्य योजना को विस्तार देंगे। मंगल व चन्द्रमा जमीन या मकान खरीदने का मन बनाएगा। सफेद व हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें।

मिथुन- चन्द्र का मेष व गुरु का कुम्भ गोचर थोड़ा संघर्षमय है। जॉब में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। बुध के द्रव्यों उड़द इत्यादि का दान करें। नीला व आसमानी रंग शुभ है।

कर्क- व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। गृह निर्माण के नए कार्य आरंभ कर सकते हैं। लाल व नारंगी रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य सुख से प्रसन्न रहेंगे।

सिंह- छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग संघर्षमय रहेंगे। आज हेल्थ के प्रति सतर्क रहें।माता पिता का आशीर्वाद लें। नारंगी व लाल रंग शुभ है।

कन्या- आज बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का खष्ठम गोचर जॉब व व्यवसाय से लाभ देगा। हनुमान जी की उपासना करें। नीला व हरा रंग शुभ है।

तुला- छात्रों को करियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में भी उन्नति है। चावल का दान करें। नीला व आसमानी रंग शुभ है। मसूर का दान करें।

वृश्चिक- जॉब को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। नारंगी व हरा रंग शुभ है।मसूर का दान करें। जमीन खरीदने का प्लान बन सकता है।

धनु- आज राशि स्वामी गुरु का दशम व चन्द्रमा का नवम गोचर अति अनुकूल है। आज प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। पीला व सफेद रंग शुभ है।

मकर- आज शनि का मकर व चन्द्रमा की दशम गति अनुकूल रहेगी। जॉब व व्यवसाय में लाभ की स्थिति में रहेंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नीला व हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

कुंभ- चन्द्रमा व शनि व्यवसाय में लाभ प्रदान कर सकते हैं। गुरु व चन्द्र गोचर जॉब के लिए सुखद रहेगा। नीला व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

मीन- राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। चन्द्रमा व मंगल जॉब में रुके धन का आगमन करा सकते हैं। गुरु व चन्द्र आर्थिक लाभ दे सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। पीले फलों का दान करें।

ज्योतिषसंबंधितजानकारीकेलिएसम्पर्ककरेंपंडितप्रभाशंकरशुक्ल :-9335774404

Related Articles

Back to top button
Event Services