Religious

आज का राशिफल 02 अप्रैल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज मंगल व चन्द्र गोचर आपकी व्यावसायिक योजनाएं सफल करेंगे। सिंह व मीन राशि के मित्र की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा।लाल व सफेद रंग शुभ है।तिल का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: कोई रुका धार्मिक कार्य पूर्ण हो सकता है। जॉब में अपने कार्यों के प्रति लापरवाही से बचें।सफेद व नीला रंग शुभ है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। व्यवसाय में आशातीत सफलता संभावित है। कन्या राशि के मित्र से लाभ होगा।नीला रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा की सम्भावना रहेगी।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: जॉब में नवीन पद की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। उच्चाधिकारियों का सहयोग बहुत कार्य करेगा। धार्मिक यात्रा की योजना फलीभूत होगी। सफेद व पीला रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: व्यवसाय में कुछ नवीन कार्यों की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। पीला रंग शुभ है।राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: जॉब सम्बन्धी कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। बुध व शुक्र बिजनेस में लाभ प्रदान करेंगे।छात्र सफल रहेंगे। नीला रंग शुभ है।गाय को पालक खिलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज जॉब में कोई निर्णय लेने में थोड़े असमंजस की स्थिति रहेगी। जॉब में तनाव की संभावना रहेगी। नीला व हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।गाय को गुड़ खिलाएं।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: गुरु व चन्द्र गोचर छात्रों को सफल करेंगे। बिजनेस में अपने कार्य को लेकर उत्साह होगा। नारंगी रंग शुभ है। तिल का दान करें। सुंदरकांड का पाठ फलदायी है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: गुरु व चन्द्र गोचर की अनुकूलता के कारण छात्रों के शैक्षिक कॅरियर में सफलता की प्राप्ति होगी । जॉब में प्रोमोशन सम्भावित है। धन के आगमन होने के संकेत हैं। लाल रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ लाभदायक है।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: रियल स्टेट व्यवसाय में सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि व चन्द्र गोचर जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। बजरंगबाण का पाठ करें। नीला रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: राशि स्वामी शनि व चन्द्रमा व्यवसाय को विस्तार देंगे। जॉब में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से कष्ट मिल सकता है। हनुमानबाहुक का पाठ करें। हरा व सफेद रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव है। जॉब में दायित्व परिवर्तन को लेकर तैयार रहें।व्यवसाय से सम्बद्ध लोग गुरु व चन्द्रमा की अनुकूलता से सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला रंग शुभ है।

Related Articles

Back to top button
Event Services