Life Style

यूपी में फि‍र बदला मौसम, पांच से

त्‍तर प्रदेश में अब फ‍िर से ठंड का अहसास होगा। कोहरे की चादर में शहर ढके दिखाई देंगे। पांच से छह दिन ठंडी हवाएं चलेगी। मौसम केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि अब तक पूर्वी हवा चल रही थी। इस कारण मौसम गर्म था, लेकिन अब हवा का रुख बदल गया है। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह हल्का कोहरा रहेगा। इसके बाद दिन में मौसम साफ रहेगा। धूप निकलेगी, लेकिन सर्द हवा चलती रहेगी। 

मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी इलाकों से आ रही सर्द उत्तरी-पश्चिमी हवा 15 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। अगले पांच-छह दिन मौसम तो खुला रहेगा, लेकिन ठंडी हवा चलती रहेगी।

वहीं, पिछले दो-तीन दिन से लखनऊ में मौसम खुशगवार रहा है। अधिकतम तापमान सामान्य के करीब पहुंचने से ठंड का असर भी कम हो चला था। शुक्रवार को बारिश के बावजूद मौसम सुहाना बना रहा। शनिवार को भी सुबह से ही तेज धूप खिली थी। आलम यह था कि दोपहर में निकली तेज धूप में खड़ा होना मुश्किल हो गया था, लेकिन इसके बाद से शुरू हुई सर्द हवा ने एक बार फिर ठंड का अहसास दिला दिया।

शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री कम 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। 

Related Articles

Back to top button