Uttar Pradesh

द स्‍नोफाल ऑफ द‍िसंबर’…रायबरेली की प्रिया का गीत लंदन में हिट,

क्रिसमस की बर्फबारी वाली रात और प्रेयसी से प्रथम मिलन की परिकल्पना जब प्रेमी के शब्दों में ढलती है तो प्रेम की तपिश अपना अनूठा अहसास जगाती  है। इन्हीं कुछ भावों को जब रायबरेली की प्रिया ने अंग्रेजी कविता में ढाला तो इस गीत ने रातों-रात आग लगा दी। प्रिया के अंग्रेजी गाने ने द स्नोफॉल ऑफ दिसंबर ने लंदन में धूम मचा दी है। उनके लिखे गीत को डीसीएम प्रोडक्शन कंपनी ने चुना और मशहूर गायक बेन डेविडशन ने आवाज दी। क्रिसमस के अवसर पर इस गीत को लांच किया गया जो डिजिटल प्लेटफार्म पर भी खूब सुना जा रहा है। उन्हेंं म्यूजिक कंपनी में काम करने के लिए लगातार आफर भी मिल रहे हैं।

उनके लिखे गीत को डीसीएम प्रोडक्शन कंपनी ने चुना और मशहूर गायक बेन डेविडशन ने आवाज दी।

लंदन की म्यूजिक प्रोडक्शन कंपनी डीएसएम ने सिंगर बेन डेविडसन की आवाज में गाने को क्रिसमस पर रिलीज किया था। यह अब तक 20 देशों में प्रसारित हो चुका है जबकि लंदन के म्यूजिक चार्ट में टॉप-16 में बना हुआ है।

रायबरेली, [शैलेश शुक्ल]। क्रिसमस की बर्फबारी वाली रात और प्रेयसी से प्रथम मिलन की परिकल्पना जब प्रेमी के शब्दों में ढलती है तो प्रेम की तपिश अपना अनूठा अहसास जगाती है। इन्हीं कुछ भावों को जब रायबरेली की प्रिया ने अंग्रेजी कविता में ढाला तो इस गीत ने रातों-रात आग लगा दी। प्रिया के अंग्रेजी गाने ने द स्नोफॉल ऑफ दिसंबर ने लंदन में धूम मचा दी है। उनके लिखे गीत को डीसीएम प्रोडक्शन कंपनी ने चुना और मशहूर गायक बेन डेविडशन ने आवाज दी। क्रिसमस के अवसर पर इस गीत को लांच किया गया जो डिजिटल प्लेटफार्म पर भी खूब सुना जा रहा है। उन्हेंं म्यूजिक कंपनी में काम करने के लिए लगातार आफर भी मिल रहे हैं।

प्रिया के पिता और मूलरूप से मेरठ के निवासी सुरेंद्र पाल सिंह लालगंज डिग्री कॉलेज में इतिहास के शिक्षक हैं। उनकी बड़ी बेटी प्रिया सिंह की प्रारंभिक पढ़ाई लालगंज में ही अंग्रेजी माध्यम के स्कूल में हुई। डॉ. शकुंतला मिश्रा नेशनल रिहैबिलिटेशन यूनिवॢसटी से प्रिया ने बीए किया है। यहीं पर वह अंग्रेजी भाषा से एमए की पढ़ाई भी कर रही हैं।
बचपन से ही कविता लिखने का शौक

प्रिया कक्षा छह से ही अंग्रेजी में कविताएं लिखने लगी थी। दसवीं में उन्होंने अपनी रचनाओं को प्रियाज ट्विंकलिंग ड्रीम नाम देकर किताब का रूप दिया। 12वीं पास करने के बाद वह कविताओं के साथ गानों के लिरिक्स लिखने लगी और विदेश की म्यूजिक कंपनियों के साथ ऑनलाइन इन्हेंं साझा करने लगी। तभी उनका ‘द स्नोफाल ऑफ दिसंबर’ गाना लंदन की डीसीएम प्रोडक्शन कंपनी ने पसंद किया। इसके प्रोड्यूसर डैन स्कोलेश ने प्रिया के गाने को निखारने में मदद की। आज प्रिया और डैन का गाना लंदन के साथ अमेरिका सहित कई देशों में श्रोताओं की पहली पसंद बना हुआ है। क्रिसमस पर रिलीज टॉप-16 गानों में ये सांग भी शामिल है।
पोएट्री पैशन, सिविल सर्व‍िस लक्ष्य

प्रिया कहती हैं कि कविताएं लिखना मेरा पैशन है, मगर मैं सिविल सॢवस की तैयारी भी कर रही हैं। लंदन और अमेरिका की कई कंपनियों से मुझे काम करने का ऑफर मिला है। इस पर अभी विचार कर रही हूं।

जनवरी में आएगी आइ फाउंड माय लव

प्रिया सिंह द्वारा लिखी गई प्रेम कविताओं का संग्रह ‘आइ फाउंड माय लव’ बुक जनवरी में प्रकाशित होगी। बीएफसी प्रोडक्शन में इसकी प्रिंटिंग का काम चल रहा है। ऑनलाइन पोर्टल पर इनकी कविता आई के लिए इन्हेंं एलाइट पोएट्री स्टेटस अवार्ड भी मिल चुका है। यह कविता 2019 में ही अंतरराष्ट्रीय पोएट्स ईयर बुक में प्रकाशित हो चुकी है।

 

 

Related Articles

Back to top button