Politics

तमिलनाडु के सीएम विजय 3.24 करोड़ फॉलोअर्स के साथ दूसरे स्थान पर

लखनऊ।* उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोशल मीडिया पर लोकप्रियता के मामले में देश के मुख्यमंत्रियों में सबसे आगे हैं। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, फेसबुक, एक्स (ट्विटर) और इंस्टाग्राम को मिलाकर सीएम योगी के 6.33 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हैं।

सीएम योगी के एक्स अकाउंट पर करीब *3.28 करोड़, इंस्टाग्राम पर *1.75 करोड़ और फेसबुक पर 1.30 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स बताए गए हैं। इस तरह तीनों प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी कुल पहुंच अन्य मुख्यमंत्रियों की तुलना में काफी अधिक है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय करीब 3.24 करोड़ फॉलोअर्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 1.83 करोड़ फॉलोअर्स के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

सूची में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी *1.33 करोड़, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा **1.07 करोड़, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू **82 लाख, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान *69 लाख और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव करीब 49 लाख फॉलोअर्स के साथ शामिल हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर सीएम योगी की लोकप्रियता कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ-साथ लोकप्रिय फिल्मी सितारों को भी पीछे छोड़ती दिखाई देती है।

Related Articles

Back to top button