Uttar Pradesh

समाजवादी पार्टी के विजय रथ यात्रा पर अखिलेश यादव आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर से कुशीनगर के लिए रवाना

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर करने का संकल्प लिया है। समाजवादी पार्टी के विजय रथ यात्रा के दूसरे अभियान पर अखिलेश यादव आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर से रवाना होंगे। अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी विजय रथ यात्रा शनिवार को गोरखपुर से रवाना होकर रविवार को कुशीनगर पहुंचेगी।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अध्यक्ष अखिलेश यादव आज गोरखपुर और कुशीनगर के दौरे पर रहेंगे। समाजवादी पार्टी की विजयरथ यात्रा गोरखपुर से कुशीनगर प्रस्थान करेगी। अखिलेश यादव की विजय रथ यात्रा को गोरखपुर के जोलहिनिया चौराहे से रवाना करेंगे। वह पार्टी के नेताओं के साथ गोरखपुर के सातों विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे। वह सभी जगह पर जनसभा को भी संबोधित भी करेंगे। उनकी पहली सभा हाटा असेंबली सीट के झांगा बाजार में होगी।

jagran

इसके बाद अखिलेश यादव रामकोला विधानसभा होते हुए खड्डा पहुंचेंगे। पडरौना विधानभा में बावली चौक पर सभा और स्वागत दोनों का कार्यक्रम होगा। शाम को अखिलेश यादव कुशीनगर जाएंगे। वहां रात्रि विश्राम करने के बाद रविवार, 13 नवंबर की सुबह वहां से निकल जाएंगे। वहां फाजिलनगर में सभा करेंगे। इसके बाद तमकुही राज विधानसभा में सेवरही पीजी कॉलेज में उनकी सभा होगी। इसके बाद उनका कसया में रोड शो होगा। कुशीनगर की सभी विधानसभा क्षेत्रों में 13 और 14 नवंबर को जाएंगे और वहां सपा के समर्थन में लोगों से मिलेंगे और सभाएं भी करेंगे। कुशीनगर से प्राइवेट प्लेन से अखिलेश यादव लखनऊ रवाना होंगे।

Related Articles

Back to top button
Event Services