SocialUttar Pradesh

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्रदेव सिंह ने सोमवार को सपा,

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्रदेव सिंह ने  सोमवार को सपा, बसपा, कांग्रेस व अकालीदल सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवायी। पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री गोविन्द नारायण शुक्ल महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष, सांसद श्रीमती गीता शाक्य तथा सांसद सतीश गौतम भी उपस्थित रहे
पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्रदेव सिंह ने बसपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी व बसपा को-आर्डिनेटर श्री अजीत बालियान (अलीगढ़), कांग्रेस आल इंडिया कमेटी के सदस्य, युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव, आल इंडिया ट्रेड यूनियन के राष्ट्रीय सचिव तथा मुंगराबाद शहपुर से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्री अजय शंकर द्विवेदी (जौनपुर), पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस श्रीमती प्रीति तिवारी (कानपुर), देवरिया के बरहज से बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्री मुरलीमनोहर जायसवाल, देवरिया से बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्री अभय नाथ त्रिपाठी, सपा महिला सभा की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, सपा की पूर्व प्रदेश सचिव व सुल्तानपुर से चेयरमैन प्रत्याशी रहीं सुश्री सोनम किश्ती, शिरोमणी अकालीदल के प्रदेश अध्यक्ष सरदार गुरप्रीत सिंह बग्गा (सहारनपुर) तथा सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले श्री वैभव चतुर्वेदी (संतकबीर नगर) को भारतीय जनता पार्टी परिवार में शामिल किया। शिरोमणी अकालीदल के श्री बग्गा अपनी पूरी टीम के साथ भाजपा परिवार में शामिल हुये। वहीं अन्य दलों के नेताओं ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्रदेव सिंह ने सभी का स्वागत करते हुये कहा कि भाजपा में सभी का सम्मान सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवारवाद, जातिवाद, क्षेत्रवाद वाली पार्टी नहीं है, बल्कि दलित, वंचित, शोषित वर्ग के उत्थान के लिए दिन-रात कार्य करने वाली पार्टी है। पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास साथ लेकर सबके कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होने कहा कि पार्टी में सामान्य कार्यकर्ता किसी भी उच्च पद पर पहुँच सकता है। आगामी समय में मोदी सरकार एवं योगी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं तथा साहसिक निर्णयों के साथ हमें जन-जन तक पहुँचना है।

Related Articles

Back to top button
Event Services