Uttar Pradesh

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर नव नियुक्त अध्यक्ष श्री अजय राय जी की अध्यक्षता में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न- कांग्रेस

आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर नव नियुक्त अध्यक्ष श्री अजय राय जी की अध्यक्षता में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक से पूर्व श्री राय ने हजरतगंज पहुंचकर वहां पर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी, भारत रत्न, लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी, भारत रत्न बाबा साहब डॉ0भीमराव अम्बेड़कर जी, तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रानी अवंति बाई जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

 नव नियुक्त अध्यक्ष श्री अजय राय जी ने पदभार ग्रहण के दूसरे दिन सर्वप्रथम प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने अपने परिचय देते हुए आगामी लोकसभा में चुनाव में संगठन को किस प्रकार से मजबूत बनाया जाए इस पर अपने सुझाव प्रस्तुत किये।

प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री अजय राय जी ने उपस्थित पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोकसभा का चुनाव नजदीक है कम समय में ही हमें पूरी मेहनत व लगन से चुनाव में ताकत के साथ उतरने के लिए कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुटता के साथ कार्य करना होगा, इसके साथ ही हमें प्रदेश के बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए धार देना है। जनहित के सभी मुद्दों पर भाजपा की मोदी योगी सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है महंगाई, बेरोजगारी ध्वस्त कानून व्यवस्था, महिला उत्पीड़न के खिलाफ हमें  सड़कों पर उतरकर संघर्ष करने की जरूरत है। जनता हमारी ओर आशा भरी निगांहों से देख रही है राहुल जी, प्रियंका जी के प्रति जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है ऐसे में हम सभी प्रदेश की पीड़ित शोषित जनता की हक व हकूक की लड़ाई लडेंगे और तानाशाही भाजपा सरकार को उखाड़ फेकेंगे।

बैठक में राष्ट्रीय सचिव श्री राजेश तिवारी, तौकीर आलम, संगठन महासचिव दिनेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, संगठन सचिव अनिल यादव, सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसके उपरांत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सूफी संत हजरत दादा मियां साहब की दरगाह पर पहुंचकर चादरपोशी की तथा प्रदेश की जनता के लिए अमन चैन व खुशहाली की दुआ की।

Related Articles

Back to top button
Event Services