Uttar Pradesh

भारत जोड़ो यात्रा के समापन अवसर पर आज श्रीनगर में श्री राहुल गांधी जी ने कांग्रेस मुख्यालय पर झण्डा फहराया |

भारत जोड़ो यात्रा के समापन अवसर पर आज श्रीनगर में श्री राहुल गांधी जी ने कांग्रेस मुख्यालय पर झण्डा फहराया जबकि कल कश्मीर स्थित लालचौक पर झण्डा फहराया था। इसी क्रम में आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर भी प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री नकुल दुबे ने तिरंगा झण्डा फहराया तथा राष्ट्र गीत से कार्यक्रम का शुभांरभ एवं राष्ट्रगान से समापन किया गया। ध्वजरक्षक की भूमिका में सेवादल कांग्रेस मध्य जोन के अध्यक्ष श्री राजेश सिंह काली प्रमुख रहे।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री नकुल दुबे ने अपने सम्बोधन में कहा कि देश दुनिया की सबसे बड़ी यात्रा श्री राहुल गांधी जी ने देश में नफरत के माहौल को समाप्त करने के लिए ‘‘वसुधैव कुटुम्बकम’’ की विचारधारा के साथ की, भाजपा एवं आर0एस0एस0 द्वारा जिस तरह से देश की महान परंपरा आपसी सौहाद्र के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है लोगों में नफरत एवं डर का माहौल पैदा किया जा रहा है उसी के खिलाफ यह यात्रा रही, समाज के हर वर्ग के लोग चाहे किसान हो, व्यापारी हो, श्रमिक हो, नौजवान हो, परेशानी का जीवन जीने के लिए विवश हैं।

श्री दुबे ने आगे कहा कि पूरे देश में अमन चैन हो, खुशहाली का माहौल हो इसके लिए श्री राहुल गांधी जी ने भारत जोड़ो यात्रा कर लोगों के दिल की बात सुनने का काम किया।

कार्यक्रम में पूर्व सांसद जफर अली नकवी, पूर्व विधायक सतीश अजमानी, इंदल रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह, प्रदेश महासचिव प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, शरद मिश्रा, सुबोध श्रीवास्तव, मीडिया संयोजक अंशू अवस्थी, प्रदेश प्रवक्ता कृष्णकांत पांडे, पंकज तिवारी, सचिन रावत, कैप्टन बंशीधर मिश्रा, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, राजेश सिंह काली, द्विजेन्द्र राम त्रिपाठी, बृजेन्द्र सिंह, वेद प्रकाश त्रिपाठी, रूद्र दमन सिंह, वीरेंद्र नाथ त्रिपाठी, डॉ0 जियाराम वर्मा, डॉ0 अजय शुक्ला, संजय दीक्षित, सुशीला शर्मा, रमेश मिश्रा, सम्पूर्णानंद मिश्रा, विक्रम पाण्डेय, विजय बहादुर, सिद्धि श्री, डॉ सुधा मिश्रा, डॉक्टर रिचा शर्मा, समीर श्रीवास्तव, शुएब खान, नारायण पति त्रिपाठी, सोमेश सिंह चौहान, हिमांशु धर द्विवेदी, अंकित सक्सेना, सुशील तिवारी सोनू पंडित, अर्चना राठौर, आचार्य मनोज कुमार पाण्डेय, राजेश जयसवाल, सीमा चौधरी, सुनीता रावत, जितेन कुमार वर्मा, रशीदा रिजवान, परवेज मंसूरी, केडी शुक्ला, हनीफ खान, अनीस अख्तर मोदी, संजीव सिंह, आलेख पांडे, अनिल शुक्ला, वीरेंद्र यादव, अंजनी श्रीवास्तव,  मोहम्मद शमी, राकेश तिवारी,संजय गिरि, डॉ मोहम्मद इमरान, शिप्रा अवस्थी, आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
Event Services