Entertainment

शर्टलेस सलमान खान को कहा सबसे बेहतर आइकन

सोशल मीडिया और सुर्खियों में किसी ना किसी वजह से रह्ते भाईजान अक्का बौलिवुड के सलमान खान इस बार भी आपने फैन्स का दिल जीतते नज़र अए।

सलमान खान फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहते हैं। एक बार फिर ‘दबंग’ खान ने अपनी नई तस्वीर फैंस के साथ साझा की है।

सलमान खान के आधिकारिक इंस्टाग्राम पर साझा यह नई तस्वीर शर्टलेस है। इस तस्वीर में सलमान खान अपना माचो अवतार दिखा रहे है। वह एक काले घोड़े पर बैठे नजर आ रहे हैं।

सलमान खान की यह तस्वीर उनके फार्महाउस की है। उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। दबंग खान ने इस तस्वीर के साथ अपने ब्रांड का प्रोमोशन किया है।

सलमान खान के फैंस उनकी इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ की कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

सलमान खान के एक फैन ने उनकी तस्वीर को पसंद किया है। साथ ही कमेंट के जरिए कहा कि वह फिटनेस के मामले में हिंदी सिनेमा के सबसे बेहतर आइकन है।

सलमान खान के फैन ने अपने कमेंट में लिखा, ’54 के उम्र की फिटनेस, पूरी तरह से अविश्वसनीय। भारतीय सिनेमा में बॉडी बिल्डिंग के सबसे बेहतर आइकन।

इसके अलावा सलमान खान की इस तस्वीर पर उऩके और भी कई फैंस से कमेंट करके उनकी तारीफ की है।

बात करें सलमान खान की फिल्म की तो वह जल्द ही अपनी बहुचर्चित फिल्म राधे: द मोस्ट वांटेड भाई में नजर आने वाले हैं।

उनकी इस फिल्म का निर्देशन प्रभू देवा ने किया है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री दिशा पाटनी नजर आएंगी।

Related Articles

Back to top button