State NewsUttar Pradesh
हनुमान मंदिर के पास शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन

बरेली। राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रजनीक त्रिपाठी के नेतृत्व में कंपनी बाग चौराहा स्थित हनुमान मंदिर के पास श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों को शरबत वितरित किया गया। इस अवसर पर अभिनव पाठक, अजय मिश्रा एवं विजय मिश्रा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य भीषण गर्मी में लोगों को राहत पहुंचाना एवं सेवा भाव का संदेश देना रहा। उपस्थित लोगों ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
Advertisement….





