Education

सताक्षी शर्मा ने 97.6% अंक हासिल कर रचा कीर्तिमान

द गुरु स्कूल की कक्षा 10 की छात्रा सताक्षी शर्मा ने हाईस्कूल परीक्षा में 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है और अपने विद्यालय व परिवार का नाम रोशन किया है। सताक्षी ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल शिक्षकों बल्कि पूरे स्कूल को गौरवान्वित किया है। विशेष रूप से अंग्रेजी विषय में 100 में 100 अंक प्राप्त कर उन्होंने असाधारण उपलब्धि हासिल की, वहीं कंप्यूटर में 99 और हिंदी में 98 अंक प्राप्त कर अपनी मेधा का परिचय दिया। उनकी इस शानदार सफलता से विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल बना हुआ है। शिक्षकों का कहना है कि सताक्षी शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर, अनुशासित और मेहनती रही हैं, और उनकी यह सफलता निरंतर प्रयास, समर्पण और आत्मविश्वास का परिणाम है। विद्यालय प्रबंधन ने भी सताक्षी को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है और कहा है कि ऐसे प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं ही संस्थान की पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Back to top button