Uncategorized

फीनिक्स यूनाइटेड बरेली में रामलला के स्वागत में बनी रंगोली

बरेली: अयोध्या में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा पर फीनिक्स यूनाइटेड बरेली में भी उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। इस ऐतिहासिक दिन को यादगार बनाने के लिए मॉल में बड़े स्तर पर भगवान श्री राम, माता सीता के चित्र वाली और भव्य दीपों वाली रंगोली बनाई गई। इसे रंग और फूलों से बनाया गया और 1001 दीपों से सजाया गया। इस नजारे को लोगों ने कैमरे में भी कैद किया। लोगों ने सेल्फी और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर तारीफें बटोरीं। फीनिक्स यूनाइटेड बरेली लंबे समय से खरीदारों के लिए एक लोकप्रिय स्थान रहा है।

फीनिक्स मिल्स के सीनियर सेंटर डायरेक्टर, संजीव सरीन ने कहा, “देश में एक बार फिर से दीवाली जैसा माहौल हो गया क्योंकि भगवान श्री राम अयोध्या में विराजमान हुए हैं। इस ऐतिहासिक दिन को भव्य रूप से मनाने के लिए बहुत ही मेहनत से फीनिक्स यूनाइटेड में भगवान श्री राम की रंगोली तैयार की गई है। हमें श्री राम के स्वागत करते हुए खुशी हो रही है।”

Related Articles

Back to top button
Event Services