राजेश अग्रवाल जोली को मानद डॉक्टरेट उपाधि से किया गया सम्मानित

बरेली। शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए श्री गुलाबराय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रबंधक राजेश अग्रवाल जोली को मैरीलैंड स्टेट यूनिवर्सिटी (यूएसए) द्वारा मानद डॉक्टरेट (Honorary Doctorate/मानद पीएचडी) की उपाधि एवं गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 19 जुलाई 2026 को नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रतिनिधियों द्वारा प्रदान किया गया।
विश्वविद्यालय ने शिक्षा के विकास, सामाजिक सेवा तथा संस्थागत नेतृत्व के क्षेत्र में राजेश अग्रवाल जोली के उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान से अलंकृत किया। समारोह में देशभर के शिक्षाविदों एवं विशिष्ट अतिथियों ने उनकी उपलब्धियों की सराहना की।
सम्मान प्राप्त करने के बाद राजेश अग्रवाल जोली ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि श्री गुलाबराय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संपूर्ण परिवार, शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के सहयोग, विश्वास और समर्पण का सम्मान है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी संस्था गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नैतिक मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।
इस उपलब्धि पर संस्थान के शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा शुभचिंतकों ने राजेश अग्रवाल जोली को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




