Delhi - NCR

फ्लाइट रद्दीकरण से बढ़ी भीड़ को देखते हुए रेल मंत्रालय सक्रिय, यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था

नई दिल्ली।
इंडिगो की बड़ी संख्या में फ्लाइटें रद्द होने के कारण यात्रियों की भारी भीड़ रेल मार्गों की ओर बढ़ी। स्थिति को नियंत्रित करने और यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के लिए भारतीय रेल ने त्वरित कदम उठाए हैं।

रेल मंत्रालय के अनुसार, देश के विभिन्न महत्वपूर्ण मार्गों पर यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए 37 ट्रेनों में कुल 116 अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं, जिससे अधिक संख्या में यात्रियों को समायोजित किया जा सके।

इसके अतिरिक्त, कुछ प्रमुख रूटों पर विशेष ट्रेनों का संचालन भी प्रारंभ किया गया है, ताकि फ्लाइट रद्द होने से प्रभावित यात्रियों को वैकल्पिक परिवहन उपलब्ध कराया जा सके।

रेल मंत्रालय ने कहा है कि यह व्यवस्था अस्थायी रूप से बढ़ी हुई भीड़ को संभालने के लिए की गई है और स्थिति सामान्य होने तक विशेष निगरानी रखी जाएगी। यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपनी यात्रा से पूर्व संबंधित ट्रेनों की समय-सारिणी तथा उपलब्धता की जानकारी प्राप्त कर लें।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button