राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेताओं को देंगी पुरस्कार, यहां लाइव देख सकते हैं समारोह: 69th National Film Awards
69th National Film Awards 2023 अगस्त के महीने में देश के प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 की घोषणा हुई थी जहां विनर की लिस्ट जारी हुई थी। अब 17 तारीख को 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का दिल्ली में आयोजन किया जा रहा है। यहां पर देखें विनर्स की लिस्ट-
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 69th National Film Awards 2023: 24 अगस्त 2023 को देश के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा की गयी थी, जिसमें हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकार विजेताओं की सूची में शामिल हुए।
आज (17 अक्टूबर) विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये जा रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोपहर 1.30 बजे दिल्ली के विज्ञान भवन में सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र और पदक देकर सम्मानित करेंगी। दादासाहेब फाल्के पुरस्कार दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान को प्रदान किया जा रहा है
पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए सभी कलाकार कल शाम से ही दिल्ली आना शुरू हो गये थे। बेस्ट एक्टर का पुरस्कार जीतने वाले अल्लू अर्जुन, आरआरआर के निर्देशक एसएस राजामौली और संगीतकार एमएम कीरावानी सोमवार शाम को दिल्ली पहुंच गये थे। बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार अपने नाम करने वाली आलिया भट्ट पति रणबीर कपूर के साथ मंगलवार सुबह दिल्ली पहुंच चुके हैं।
इस बार विभिन्न श्रेणियों में किन कलाकारों और तकनीशियनों को पुरस्कार दिये जाएंगे, उसकी पूरी डिटेल नीचे पढ़ सकते हैं। अल्लू अर्जुन को पुष्पा के लिए बेस्ट एक्टर चुना गया है, जबकि आलिया को गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस घोषित किया गया था। आलिया यह पुरस्कार कृति सेनन के साथ शेयर करेंगी, जिन्हें मिमी में अपने किरदार के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।