HaryanaPolitics

मंडियों में व्यापार चलने से ही आती है देश में खुशहाली : डॉ. सुशील गुप्ता

भाजपा मंडियों को बंद करने में लगी, किसान और व्यापारी का रिश्ता तोड़ने पर तुली: डॉ सुशील गुप्ता

जो जिला पार्षद के चुनाव में आपनी पत्नी को नहीं जीता पाया, भाजपा ने उसे मुख्यमंत्री बनाया : डॉ. सुशील गुप्ता

भाजपा ने 450 रुपए का सिलेंडर 1100 का कर दिया फिर 100 रुपए घटाकर कहते हैं कि बजाओ ताली: डॉ. सुशील गुप्ता

लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए ये चुनाव बहुत अहम : अशोक अरोड़ा

हरियाणा में इंडिया गठबंधन सभी 10 सीटें जीतेगा : अशोक अरोड़ा

कुरूक्षेत्र, 15 मार्च

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से “इंडिया” गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने जिले की मंडियों का दौरा किया। इससे पहले उन्होंने गुरुद्वारा नीलधारी में मत्था टेका और अरदास की। मंडी में पहुंचने पर व्यापारियों ने मिठाई खिलाकर डॉ. सुशील गुप्ता का स्वागत किया और मंडी में उनके पहुंचने पर खुशी जताई। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा भी मौजूद रहे। इनके साथ विधायक मेवा सिंह, नायब सिंह पटाकमाजरा, हरिकेश सैनी, लाभ सिंह, उपदेश शर्मा, सुभाष चंद, गुरदेव सिंह सूरा, खेम सिंह कोलापुर, गुरचरण सिंह कोलापुर, सोहा लाल चकचनपुर, शमशेर सिंह मलिक, अमरीक सिंह बकाली, अनिल मट्टा, राजबीर सिंह, हरप्रीत सिंह चीमा, मुकेश शर्मा जिला परिषद सदस्य संजीव भूखड़ी, राज मक्कड़, कृष्ण गोयल, बृज भूषण बंसल, तरसेम सिंह राय, मास्टर सोमनाथ, अग्रवाल वैश्य समाज कुरुक्षेत्र अध्यक्ष सतप्रकाश गुप्ता, सुशील सिंगला, धर्मपाल सिंगला, रमेश गर्ग, जगतार काजल, दोलत राम बंसल, सुबा सिंह, सरपंच रणबीर, सौरव गर्ग, विनय गुप्ता, मेहर सिंह, शैंकी गर्ग, एमसी सतीश गर्ग, यशपाल शर्मा, शेर सिंह रोर और नरेश मित्तल मौजूद रहे।

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि जिसके साथ मंडी हो जाती है उसकी फतेह हो जाती है। इसलिए मैं पिछले कई दिनों से मंडियों में ही जा रहा हूं। मंडी एक ऐसी जगह है यदि यहां से व्यापार न चले तो देश में खुशहाली नहीं हो सकती। क्योंकि अन्नदाता फसल उगाता है जिसको बिकवाने का काम आढ़ती करते हैं। जब देश के अन्नदाता के पास पैसे आते हैं तो पूरे देश में खुशहाली फैलती है और मंडी उसका माध्यम हैै। लेकिन केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने कई बार मंडियों को खत्म करने की कोशिश की। लेकिन उन किसानों का भला हो जिन्होंने सवा साल दिल्ली बॉर्डर पर संघर्ष किया जिससे वो अपनी फसल और मंडियों को बचा पाए।

उन्होंने कहा कि अब वो तीन कानून तो रद्द हो गए लेकिन अब भाजपा अप्रत्यक्ष रूप से मंडियों पर प्रहार कर रही है। गोदामों में ताला लगाकर अडानी के गोदामों में फसल बेचने को कहा जा रहा है। भाजपा धीरे धीरे मंडियों को बंद करने की नीयत पर चल रहे हैं। हर साल मजदूर की मजदूरी और मुनीम की सैलरी बढ़ जाती है मगर आढ़त नहीं बढ़ती। भाजपा लगातार मंडियों पर डाका डाल रही है। भाजपा पिछले तीन साल में हरियाणा की मंडियों के 900 करोड़ रुपए चुरा चुकी है। ये नुकसान केवल आढ़तियों का नहीं है इससे मजदूर और मुनीम को भी घाटा है। जब कोई भाजपा के खिलाफ आवाज उठाता है तो ईडी और सीबीआई का डर दिखा देते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में गोली का राज हो गया है। हरियाणा में दुकानदारों और व्यापारियों पर गोलियां चलाकर और पर्ची फेंककर फिरौती मांगी जा रही है। इसके अलावा एक पार्टी के अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी, सरपंचों के प्रधान को गोली मार दी और 21 वर्षीय किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। इससे पता चलता है कि हमारा देश और प्रदेश किस दिशा में जा रहा है। भाजपा किसान और आढ़ती के रिश्ते को खत्म करने पर तुली है। फसल आते ही सरकार पोर्टल पोर्टल खेलने लग जाती है। किसान की फसल खराब हो जाए या गले सड़े सरकार को कोई मतलब नहीं है। बिना टोकन के गाड़ी मंडी के अंदर नहीं घुस सकती। ये व्यवस्था ठीक नहीं है, इसको बदलने की जरूरत है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है बिना पैसे दिए कोई काम नहीं होता।

Related Articles

Back to top button
Event Services