श्री शारदा ग्रुप में नवांगतुक छात्रों का ओरिएंटेशन कार्यक्रम

श्री शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में नवांगतुक विद्यार्थियों का भव्य स्वागत, आयोजित हुआ ओरिएंटेशन कार्यक्रम
लखनऊ। श्री शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में सोमवार, 24 अगस्त को नव प्रवेशित एवं नवांगतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत एवं मार्गदर्शन के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियों, अनुशासन एवं भविष्य की संभावनाओं से परिचित कराना रहा।

कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) अमर पाल सिंह, कुलपति, डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं आशुतोष शुक्ला, राज्य संपादक, दैनिक जागरण ने विशेष अतिथि के रूप में सहभागिता की।

इस अवसर पर डॉ. विवेक मिश्रा, डीन, श्री शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, लखनऊ सहित संस्थान के शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि ने नवांगतुक विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें शिक्षा, अनुशासन, लक्ष्य निर्धारण और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से संस्थान की शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों का भरपूर लाभ उठाने तथा निरंतर मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान डीन एकेडमिक डॉ. अरुण कुमार शुक्ला ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों एवं प्रशासनिक कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। साथ ही प्रत्येक सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम ने नवांगतुक विद्यार्थियों में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार किया तथा उन्हें संस्थान में अपने शैक्षणिक सफर की नई शुरुआत के लिए प्रेरित किया।
Advertisement….





