लखनऊ में ओमैक्स ग्रुप का ₹250 करोड़ निवेश, ‘ओमैक्स कैसिया’ को जबरदस्त रिस्पॉन्स

ओमैक्स ग्रुप ने लखनऊ में अपने नए प्रीमियम रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट ‘ओमैक्स कैसिया’ के लिए करीब ₹250 करोड़ के निवेश की घोषणा की है। यह प्रोजेक्ट लखनऊ के रायबरेली रोड स्थित 690 एकड़ के विशाल ओमैक्से मेट्रो सिटी टाउनशिप के भीतर विकसित किया जा रहा है।
प्रोजेक्ट को लॉन्च होते ही जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और कुल 360 यूनिट्स में से लगभग 300 घर पहले ही बिक चुके हैं, जो खरीदारों के बढ़ते भरोसे को दर्शाता है।‘ओमैक्स कैसिया’ में कुल 8 टावर बनाए जाएंगे, जिनमें 2BHK और 3BHK के आधुनिक और बड़े फ्लैट्स उपलब्ध होंगे।
प्रोजेक्ट को RERA नियमों के तहत विकसित किया जाएगा और इसे अगले 3 वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
निर्माण कार्य की शुरुआत भूमि पूजन और हवन के साथ की गई। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में 500 से अधिक लोग शामिल हुए, जिनमें चैनल पार्टनर्स और होमबायर्स भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का नेतृत्व कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने किया और समापन भजन संध्या व सामूहिक आयोजन के साथ हुआ।
कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर मोहित गोयल ने कहा कि:
“लखनऊ में घर खरीदने वाले लोगों की सोच तेजी से बदल रही है। अब लोग बेहतर कनेक्टिविटी, सुविधाएं और भविष्य के विकास को ध्यान में रखकर निवेश कर रहे हैं।”उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट एक आत्मनिर्भर टाउनशिप के अंदर विकसित किया जा रहा है, जिससे खरीदारों को बेहतर लाइफस्टाइल और लॉन्ग-टर्म वैल्यू मिलेगी।रायबरेली रोड पर स्थित यह प्रोजेक्ट तेजी से विकसित हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर और शानदार कनेक्टिविटी का लाभ उठाएगा।
ओमैक्स मेट्रो सिटी के अंदर मिलने वाली सुविधाएं इसे इस इलाके का मजबूत रियल एस्टेट विकल्प बनाती हैं।




