State NewsUttar Pradesh

172 करोड़ की लागत से बना नया जिला कारागार संचालन को तैयार

बरेली। कचहरी के पास 172 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नया जिला कारागार अब संचालन के लिए पूरी तरह तैयार हो गया है। जेल प्रशासन ने उद्घाटन की प्रक्रिया तेज कर दी है और कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान से समय मांगा गया है। पहले चरण में केंद्रीय कारागार-2 से 66 बंदियों को नए जेल परिसर में स्थानांतरित किया जा चुका है।

85 एकड़ क्षेत्र में बने इस अत्याधुनिक कारागार की कुल क्षमता 2579 बंदियों की है। प्रारंभिक चरण में सात वर्ष से कम सजा प्राप्त 150 बंदियों को यहां शिफ्ट किया जाएगा। महिला बंदियों के लिए अलग सेल की व्यवस्था भी पूरी कर ली गई है, जिससे उनके स्थानांतरण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जा सकेगी। जेल प्रशासन के अनुसार नई जेल के शुरू होने से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और बंदियों के प्रबंधन में सुविधा मिलेगी।

Advertising….

Related Articles

Back to top button