State NewsUttar Pradesh

गणेश नगर में निर्माणाधीन भगवान परशुराम द्वार का महापौर ने किया निरीक्षण

निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

बरेली, 16 जुलाई। नगर निगम बरेली के गणेश नगर क्षेत्र में निर्माणाधीन भगवान परशुराम द्वार एवं प्रतिमा का महापौर डॉ. उमेश गौतम ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और सौंदर्यीकरण का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

महापौर ने कहा कि भगवान परशुराम भारतीय संस्कृति, ज्ञान, शौर्य और धर्म के महान प्रतीक हैं। उनके नाम पर बन रहा यह द्वार क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं धार्मिक पहचान को नई गरिमा प्रदान करेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूरा किया जाए। साथ ही परिसर में स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, हरियाली तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाए।

महापौर डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि नगर निगम शहर के समग्र विकास के साथ-साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और सौंदर्यीकरण के लिए लगातार कार्य कर रहा है। भगवान परशुराम द्वार एवं प्रतिमा का निर्माण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो क्षेत्रवासियों के लिए गौरव का विषय बनेगा।

निरीक्षण के दौरान भाजपा महानगर मंत्री एवं भगवान परशुराम द्वार के प्रस्तावक अजय चौहान, निवर्तमान उपसभापति सर्वेश रस्तोगी, उपसभापति पूनम राठौर, पार्षद प्रतिनिधि चंद्रपाल राठौर, राजेश पटेल, भाजपा नेता शिवम मिश्रा, नगर आयुक्त संजीव मौर्य, अपर नगर आयुक्त शशिभूषण राय सहित नगर निगम के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


महापौर डॉ. उमेश गौतम ने गणेश नगर में निर्माणाधीन भगवान परशुराम द्वार एवं प्रतिमा स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को गुणवत्ता एवं समयबद्ध निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Advertisement…..

Related Articles

Back to top button