Life Style

सपने में शारीरिक संबंध बनाने के ‘खास’ मायने, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

सोते समय सपने सभी देखते हैं। सपनों में बहुत सारी बातें छिपी होती हैं। एक कंपनी के सर्वे के मुताबिक करीब 97 फीसदी लोगों ने सपने में किसी न किसी के साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं।

इस बारे में सेक्सपर्ट ट्रेसी कॉक्स कहती हैं कि इन सपनों के खास मायने भी होते हैं। हालांकि लोग इनसे मिल रहे इशारों को नजरअंदाज करते हैं।

सपने में किसी ऐसे व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध बनाना, जिसकी तरफ असल जिंदगी में आप कभी आकर्षित तक न हुए हो, इसका अर्थ है कि आप अपना आईडियल लवर अब भी ढूंढ रहे हैं।

सपने में जान पहचान के व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध बनाने का मतलब है कि आप अपने साथी के साथ खुश नहीं हैं। और जिस व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध बनाने का सपना देख रहे हैं, कुछ उसी तरह के व्यक्ति की चाहत आपको है।

एक्स बॉयफ्रेंड/गर्लफ्रेंड के साथ संबंध का सपना आपको इशारा कर रहा है कि आप जिनसे दूर हो गए हों, अभी उनसे दूर जाने की चाहत आपकी नहीं थी और आपके दिल में अभी भी उनके लिए बहुत कुछ है।

सपने में अगर आप बिना चेहरा देखे किसी व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध बनाते हैं तो इसका मतलब है कि आप जिस तरह के साथी की तलाश कर रहे हैं, वो आपको अब तक नहीं मिला है।

कई बार हम सपने में किसी आदर्शवादी दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाते देखते हैं। अगर सपने में ऐसा कुछ दिखे, तो इसका मतलब है कि आप उस व्यक्ति जैसी खासियतें खुद में चाहते हैं।

Related Articles

Back to top button
Event Services