National

किचन में खाना बना रही थी महिला, दबे पांव घर में घुसा तेंदुआ और फिर… VIDEO देख दहल जाएगा दिल !

महिला किचन में खाना बना रही थी और पति नहा रहे थे कि अचानक तेंदुआ घर में पीछे के रास्ते से घुसा। महिला घबराकर भागी तो तेंदुए ने पीछे से वार किया और दांतों से घायल कर दिया। जब पति ने आवाज सुनी तो वह बाथरूम से बाहर निकला और तेंदुए को भगाया।

उस समय उनके दो छोटे बच्चे भी घर में मौजूद थे। इंदौर में एक तेंदुआ घर में घुस गया और एक ही परिवार के चार लोगों सहित कुल पांच लोगों को घायल कर दिया। 25 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया।

घायल शख्स ने बताया कि हम चार लोग घर पर थे, भगवान ने बचा लिया, नहीं तो तेंदुआ मेरी पत्नी, मुझे और बच्चों को खा जाता। हालांकि सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने पहुंची।

leopard

दिनभर की मशक्कत के बाद भी वह हाथ नहीं आया। रात में पिंजरे भी लगए गए थे। जाल बिछाने के बाद वह तेंदुआ हाथ आया। इसके बाद तेंदुआ एक रिहायशी इलाके की निर्माणाधीन इमारत में जाकर छिप गया।

वन विभाग के कर्मी उसे बेहोश करने का प्रयास कर रहे थे। आखिरकार कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को बेहोश करके पिंजरे में ले जाया गया। तेंदुए के स्वास्थ्य का परीक्षण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: जानिए आखिर क्यों भगवान शिव धारण करते हैं अपने गले में मुंडमाला, रहस्य है बहुत ही खास

यह भी पढ़ें: इस गुफा में आज भी मौजूद है भगवान गणेश का कटा हुआ सिर, जानें इसका रहस्य

Related Articles

Back to top button