National
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक की भारत ने की कड़ी निंदा

नई दिल्ली, 30 जून। भारत ने पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान में की गई एयर स्ट्राइक पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नागरिकों की मौत पर गहरी चिंता जताई है। भारत ने कहा कि निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाने वाली ऐसी सैन्य कार्रवाई क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता के लिए गंभीर खतरा है।
विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में सभी पक्षों से संयम बरतने और विवादों का समाधान बातचीत एवं कूटनीतिक माध्यमों से करने की अपील की। भारत ने जोर देकर कहा कि किसी भी प्रकार की हिंसक कार्रवाई से क्षेत्र में तनाव बढ़ेगा और मानवीय संकट गहरा सकता है।
भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी क्षेत्र में शांति बनाए रखने तथा निर्दोष नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।
Advertisement….




