Uttar Pradesh

यूपी के ज‍िलों में अगले दो द‍िनों में 40 ड‍िग्री पहुंचेगा तापमान, जल्‍द लू के थपेड़े होंगे महसूस

 यूपी में तेज धूप के साथ गर्मी ने अपना असर द‍िखाना शुरू कर द‍िया है। कई ज‍िलों में पारा 39 ड‍िग्री पहुंच गया है। अगले दो द‍िनों में तापमान 40 ड‍िग्री के पार होगा। इसी के साथ जल्‍द गर्म हवाओं के थपेड़े भी महसूस होंगे।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। UP Weather Update Today सूरज की तेज तपिश से तापमान में इजाफा होने लगा है। वहीं, दिनभर चल रही तेज हवा का असर भी दिख रहा है। बुधवार को लखनऊ के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगभग एक डिग्री की बढ़त दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एम दानिश के अनुसार, 17 अप्रैल तक मौसम में किसी तरह के बदलाव होने के संकेत नहीं है। प्रदेश भर में आसमान साफ रहेगा और अगले दो दिनों तक 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा दिन के समय चल सकती है। हालांकि इस दौरान तेज धूप से तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। दानिश के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ अगले सप्ताह सक्रिय हो रहा है जिसका असर 18 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में देखने को मिल सकता है।

इस दौरान उन जिलों में छिटपुट बारिश दर्ज हो सकती है।बुधवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी जारी है। सर्वाधिक तापमान प्रयागराज और चुर्क में 41.2 डिग्री सेल्सियस और सुल्तानपुर में 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं ज्यादातर जिलों में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से अधिक ही दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी है। सबसे कम तापमान नजीबाबाद में 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। तेज हवा दिन के समय चलने के आसार हैं। वहीं, लखनऊ और आसपास के जिलों में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो सकता है।

राजस्थान में चल रही गर्म हवा का अगले सप्ताह होगा असर

कानपुर में आसमान पर छाए बादलों ने अब पूरी तरह से विदाई ले ली है। मार्च महीने के दूसरे पखवारे से अप्रैल के पहले सप्ताह तक बादलों की वजह से मौसम में नमी बनी रही लेकिन अब आसमान साफ होने के साथ ही हर रोज गर्मी बढ़ रही है। बुधवार को सबसे ज्यादा गर्म दिन रहा और अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले दो से तीन दिन में पारा 40 डिग्री को पार कर जाएगा।

राजस्थान में चल रही गर्म हवा का अगले सप्ताह होगा असर

कानपुर में आसमान पर छाए बादलों ने अब पूरी तरह से विदाई ले ली है। मार्च महीने के दूसरे पखवारे से अप्रैल के पहले सप्ताह तक बादलों की वजह से मौसम में नमी बनी रही लेकिन अब आसमान साफ होने के साथ ही हर रोज गर्मी बढ़ रही है। बुधवार को सबसे ज्यादा गर्म दिन रहा और अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले दो से तीन दिन में पारा 40 डिग्री को पार कर जाएगा।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अप्रैल के दूसरे सप्ताह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। हर रोज तापमान में एक डिग्री औसत की वृद्धि हो रही है। इसकी वजह आसमान से बादलों की पूरी तरह हो चुकी विदाई है। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा। पाकिस्तान की ओर से आ रही गर्म हवा अभी राजस्थान में अपना असर दिखा रही हैं।

अगले सप्ताह तक अगर हवाएं इधर आईं तो लू के थपेड़े महसूस होंगे। शहर में लोगों ने महसूस की गर्मी बुधवार को दिन में शहर के लोगों ने भी गर्मी महसूस की। सुबह में हल्की नमी महसूस की गई लेकिन दिन के 10 बजे के बाद से ही धूप बर्दाश्त से बाहर होने लगी। दिन में धूप इतनी तीखी थी कि सड़क से गुजरने के दौरान भी लोगों को छांव की जरूरत महसूस हुई। महिलाएं और बच्चों को गर्मी ने ज्यादा परेशान किया। स्कूल की छुट्टी से घर जाने के दौरान बच्चे गर्मी से बेचैन दिखाई दिए।

Related Articles

Back to top button
Event Services