Exhibition

लखनऊ में “ग्रैंड बंधेजी प्रदर्शनी” का आयोजन 22 से 24 मई तक

शहर के फैशन प्रेमियों के लिए एक बार फिर पारंपरिक शिल्प और आधुनिक स्टाइल का संगम देखने को मिलेगा। Sankalp Bandhej द्वारा “ग्रैंड बंधेजी प्रदर्शनी – Bandhani Sale 2.0” का आयोजन 22, 23 और 24 मई को किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक Hotel Clarks Avadh में आयोजित होगी।

प्रदर्शनी में पारंपरिक बंधेज कला को नए अंदाज़ में पेश किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार इस बार का आयोजन पहले से अधिक भव्य और आकर्षक होगा, जिसमें ग्राहकों को खास कलेक्शन और एक्सक्लूसिव ऑफर्स का लाभ मिलेगा।

प्रदर्शनी की मुख्य आकर्षण वस्तुएं:

  • क्लासिक बंधेज साड़ियां
  • फ्लोई डुपट्टे
  • स्टाइलिश ड्रेस मटेरियल
  • फेस्टिव चनिया चोली
  • जयपुरी वर्क कलेक्शन
  • पाटन की सिग्नेचर सिंगल व डबल इक्कत पटोला

सभी उत्पाद हस्तनिर्मित, पारंपरिक बुनाई और बेहतरीन कारीगरी के साथ पेश किए जाएंगे, जो खासतौर पर त्योहारों और खास मौकों के लिए उपयुक्त हैं।

आयोजकों ने शहरवासियों, खासकर महिलाओं से अपील की है कि वे अपनी सहेलियों के साथ इस प्रदर्शनी में शामिल होकर पारंपरिक फैशन का आनंद लें और आकर्षक ऑफर्स का लाभ उठाएं।

संपर्क: +91 9274749599

बताया जा रहा है कि “Sankalp Bandhej” द्वारा अन्य शहरों में भी इसी तरह की प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है, जिसमें अगला आयोजन रायपुर में 14 मई को प्रस्तावित है।

Related Articles

Back to top button