
भारतीय जनता पार्टी (BJP) को चुनावी बांड से झोले भर-भर कर पैसे मिले हैं। वर्ष 2022-23 में चुनावी बांड के जरिए भाजपा को करीब 1300 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। वहीं, इस अवधि में कांग्रेस (Congress) को चुनावी बांड से भाजपा की तुलना में सात गुना कम पैसे मिले हैं।
भाजपा को कितने पैसे मिले?
चुनाव आयोग को सौंपी गई पार्टी की वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 में भाजपा को कुल 2120 करोड़ प्राप्त हुए, जिसमें जिसमें से चुनावी बांड से 61 प्रतिशत पैसे मिले हैं, जो 1294 करोड़ रुपये हैं।
कांग्रेस को मिले इतने करोड़
बता दें कि वित्त वर्ष 2021-22 में भाजपा का कुल योगदान 1775 करोड़ रुपये था। वहीं, वर्ष 2022-23 में पार्टी की कुल आय 2360.8 करोड़ रुपये रही, जो वित्त वर्ष 2021-22 में 1917 करोड़ रुपये थी।
दूसरी ओर चुनावी बांड से पैसे अर्जित करने के मामले में कांग्रेस, भाजपा से बहुत पीछे है। कांग्रेस ने वर्ष 2022-23 में चुनावी बांड से 171 करोड़ रुपये की कमाई की, जो वित्त वर्ष 2021-22 में 236 करोड़ रुपये थी। भाजपा और कांग्रेस दोनों राष्ट्रीय दल हैं।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601