EducationState NewsUttar Pradesh

लखनऊ में युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, INFO Academy ने शुरू किया Bio Gas Plant Operator Course

लखनऊ। बढ़ती तकनीक और ग्रीन एनर्जी सेक्टर में रोजगार की संभावनाओं को देखते हुए राजधानी लखनऊ स्थित INFO Academy ने युवाओं के लिए “Bio Gas Plant Operator Course” की शुरुआत की है। यह कोर्स विशेष रूप से उन युवाओं के लिए तैयार किया गया है, जो 12वीं के बाद कम समय में तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर बेहतर करियर बनाना चाहते हैं।

अकादमी द्वारा संचालित यह 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को बायो गैस प्लांट संचालन से जुड़ी तकनीकी जानकारी प्रदान करेगा। प्रशिक्षण में 3 दिन की क्लासरूम ट्रेनिंग तथा 2 दिन की फील्ड ट्रेनिंग शामिल की गई है, जिससे प्रतिभागियों को प्रायोगिक अनुभव भी प्राप्त होगा।

संस्थान के अनुसार इस कोर्स में पुरुष एवं महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। साथ ही जॉब असिस्टेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि युवाओं को रोजगार प्राप्त करने में सहायता मिल सके।

कोर्स में आवेदन हेतु अभ्यर्थियों को 10वीं एवं 12वीं की अंकतालिका की फोटोकॉपी, आधार कार्ड तथा पासपोर्ट साइज फोटो जमा करना अनिवार्य होगा।

INFO Academy का कार्यालय नाका हिंडोला, ऐशबाग रोड, लखनऊ स्थित साकेत प्लाजा की दूसरी मंजिल पर स्थित है। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए दिए गए संपर्क नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

संपर्क सूत्र: 8542025467, 8318556904
पता: INFO Academy, द्वितीय तल, साकेत प्लाजा, नाका हिंडोला, ऐशबाग रोड, लखनऊ।

Related Articles

Back to top button