चौक में गणेश उत्सव की धूम, विशेष पूजन और भव्य आरती में उमड़े श्रद्धालु

सुबह विनोद तावड़े ने की विशेष आरती, शाम को अभिनेत्री भाग्यश्री ने किया गणपति पूजन

लखनऊ। श्री गणेश उत्सव मंडल, चौक लखनऊ की ओर से आयोजित गणेश उत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को राम मनोहर लोहिया लॉन, चौक में विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह विशेष गणपति पूजन और शाम को भव्य गणेश आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

सुबह 9:30 बजे आयोजित विशेष गणपति पूजन एवं आरती में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े शामिल हुए। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह, प्रदेश महामंत्री संजय राय तथा अवध प्रांत के उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी भी मौजूद रहे।

वहीं, शाम 8:30 बजे आयोजित भव्य गणेश आरती में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री ने भगवान श्री गणेश की आरती की। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव, आईजी स्थापना राजेश मोदक सपरिवार तथा डॉ. सूर्यकांत सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

गणेश उत्सव के दौरान परिसर में भक्तिमय माहौल रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश के दर्शन एवं पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के आयोजन में मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।

श्री गणेश उत्सव मंडल, चौक के संयोजक उमेश कुमार पाटिल और अध्यक्ष विकास पाटिल सहित गजानन माने पाटिल, सचिन माळी, सागर जाधव, विश्वास पाटिल एवं अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम में शामिल सभी श्रद्धालुओं और गणेश भक्तों का आभार व्यक्त किया।
स्थान: राम मनोहर लोहिया लॉन, चौक, लखनऊ
आयोजक: श्री गणेश उत्सव मंडल, चौक, सम्बद्ध मराठी समाज
Advertisements…..





