राम मंदिर ट्रस्ट CEO की रेस में पूर्व डीआईजी राजेश कुमार पांडे, अंतिम 16 में शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद की दौड़ में पूर्व डीआईजी राजेश कुमार पांडे, अंतिम 16 उम्मीदवारों में बनाई जगह

बरेली। बरेली के पूर्व डीआईजी राजेश कुमार पांडे ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद के चयन की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण चरण पार किया है। उन्हें CEO पद के लिए चयनित अंतिम 16 उम्मीदवारों में जगह मिली है। इसी क्रम में उन्होंने फेस-टू-फेस इंटरव्यू सेशन में भी हिस्सा लिया है।
हालांकि, अभी इस पद को लेकर अंतिम निर्णय श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को करना है। राजेश कुमार पांडे का राम मंदिर ट्रस्ट के CEO के रूप में अभी मनोनयन नहीं हुआ है। ऐसे में उनके मनोनयन की खबरों को लेकर किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचने और आधिकारिक निर्णय की प्रतीक्षा करने की अपील की जा रही है।
उनके शुभचिंतकों और समर्थकों द्वारा बधाइयां देने का सिलसिला शुरू हो गया है, लेकिन चयन प्रक्रिया पूरी होने और ट्रस्ट की ओर से आधिकारिक घोषणा होने तक सभी को धैर्य बनाए रखना चाहिए।
राजेश कुमार पांडे के करीबी मित्रों और शुभचिंतकों ने उनके चयन के अगले चरण तक पहुंचने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उनके एक परम मित्र ने कहा कि उनकी व्यक्तिगत शुभकामनाएं हमेशा श्री राजेश कुमार पांडे के साथ हैं और उन्हें विश्वास है कि प्रभु श्रीराम निश्चित रूप से उन्हें सेवा का अवसर प्रदान करेंगे।
अब सभी की नजरें श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अंतिम निर्णय पर टिकी हैं।
Advertisement ….





