Uttar Pradesh

भाजपा नई प्रदेश टीम और क्षेत्रीय अध्यक्षों की पहली बैठक आज, निकाय चुनाव की तैयारियों को देगी धार

यूपी भाजपा न‍िकाय चुनाव की तैयार‍ियों जुट गई है। आज भाजपा की नई प्रदेश टीम और क्षेत्रीय अध्यक्षों की पहली बैठक होगी। ज‍िसमें न‍िकाय चुनाव के ल‍िए रणनीत‍ि तैयार की जाएगी। बता दें क‍ि अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह के बीच लंबी मंत्रणा हुई थी।

लखनऊ:- भारतीय जनता पार्टी की नई प्रदेश टीम और नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्षों की पहली बैठक बुधवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में होगी। बैठक में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों पर चर्चा होने के आसार हैं।

भाजपा की नई प्रदेश टीम की घोषणा बीते शनिवार को हुई थी। उसी के साथ पार्टी के सभी छह संगठन क्षेत्रों में नए क्षेत्रीय अध्यक्ष नामित किये गए थे। नई टीम की पहली बैठक बुधवार को होगी। वैसे तो इस बैठक को परिचयात्मक बताया जा रहा है लेकिन माना जा रहा है कि बैठक में निकाय चुनाव में पार्टी की तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से चर्चा होगी।

अगले वर्ष होने वाले लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत संचालित किये जा रहे संगठनात्मक कार्यक्रमों पर भी मंथन होगा। नई टीम के पदाधिकारियों को दायित्व दिए जा सकते हैं। प्रदेश की नई टीम की बैठक से पहले मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह के बीच प्रदेश कार्यालय में लंबी मंत्रणा हुई।

निकाय चुनाव के दृष्टिगत भाजपा छूटे हुए मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में जोड़वाने का अभियान चला रही है। बूथ और वार्ड स्तर पर चुनाव समितियों का गठन भी हो गया है। पार्टी का बूथ सशक्तीकरण अभियान जारी है।

Related Articles

Back to top button
Event Services