कक्षा 10 में शानदार रिजल्ट: 150+ छात्रों ने 90%+ अंक हासिल किए

लखनऊ,
S.R. Global School ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। विद्यालय के छात्रों ने उच्च अंक प्राप्त कर न केवल स्कूल, बल्कि अपने परिवार का भी नाम रोशन किया है।
इस वर्ष परीक्षा में हार्दिक गुप्ता ने 98% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं विराट प्रताप सिंह ने 97.4% अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया।
अन्य मेधावी छात्रों में शौर्य सिंह (96.8%), प्रशस्ति सिंह (96.6%), कृष्णा, पुष्पेंद्र मौर्या एवं अभिजीत सिंह (95.4%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अलावा हर्षिता साहू एवं किंजैल (94.8%), जाह्नवी मौर्या एवं गौतम (94.6%) ने भी शानदार अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विशेष बात यह रही कि 150 से अधिक छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया, जो विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण को दर्शाता है।
इस सफलता का श्रेय छात्रों ने विद्यालय के चेयरमैन Pawan Singh Chauhan को दिया, जिनके मार्गदर्शन में छात्रों को बेहतर संसाधन और शिक्षा का वातावरण मिला।
इस अवसर पर चेयरमैन पवन सिंह चौहान ने सभी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि सभी के संयुक्त प्रयास का परिणाम है। उन्होंने Central Board of Secondary Education (CBSE) द्वारा कक्षा 10 में द्वितीय बोर्ड परीक्षा की व्यवस्था को सराहनीय बताया, जिससे छात्रों को अपने अंकों में सुधार का अवसर मिलेगा।
वहीं, एस.आर. ग्रुप के वाइस चेयरमैन पीयूष सिंह चौहान ने भी छात्रों के परिश्रम, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए भविष्य में भी छात्रों को उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।




